Search KhabarFast

Press ESC to close

सुप्रीम कोर्ट में EC ने दर्ज किया हलफनामा, कहा- SC नहीं दे सकता SIR कराने का निर्देश

सुप्रीम कोर्ट में EC ने दर्ज किया हलफनामा,  कहा- SC नहीं दे सकता SIR कराने का निर्देश

Election Commission: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर निर्वाचन आयोग ने सुप्रीम कोर्ट में जवाबी हलफनामा दर्ज किया।  आयोग ने सुप्रीम कोर्ट से देशभर में संसदीय, विधानसभा या स्थानीय निकाय चुनावों से पहले समयबद्ध तरीके से SIR कराने के निर्देश वाली याचिका खारिज करने की अपील की है।

हलफनामे में कही गई ये बात

इस हलफनामे में चुनाव आयोग ने कहा कि देशभर में चरणबद्ध तरीके से SIR कराने का फैसला करना निर्वाचन आयोग का संविधान में विशेषाधिकार है। लिहाजा अदालतें इस तरीके से SIR का निर्देश नहीं दे सकती हैं। अगर कोर्ट ऐसा निर्देश देती है तो ये निर्वाचन आयोग के संवैधानिक क्षेत्राधिकार में अतिक्रमण के समान होगा। निर्वाचन आयोग ने सुप्रीम कोर्ट से वकील अश्विनी उपाध्याय की याचिका को खारिज करने की अपील की है। पिछली सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट के समक्ष याचिकाकर्ता वकील अश्विनी उपाध्याय ने कहा था कि यह बिहार वोटर लिस्ट से जुड़ा मामला है।

क्यों दर्ज की गई याचिका?

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट में याचिका दर्ज कर लोकसभा, विधानसभा और स्थानीय निकाय चुनावों से पहले मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण का निर्देश देने की मांग की गई, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि केवल भारतीय नागरिक ही राजनीति और देश की नीति तय करें न कि अवैध विदेशी घुसपैठिए इसका हिस्सा बने।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

3 जुलाई से हो रहा अमरनाथ यात्रा का आगाज, जानें कैसे कराएं रजिस्ट्रेशन; क्या-क्या मिलेंगी सुविधाएं

Amarnath Yatra Registration: जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की अगुवाई में हुई बोर्ड बैठक में अमरनाथ यात्रा को लेकर बड़े निर्णय लिए गए हैं। बैठक के बाद बताया गया कि इस साल यात्रा 3 जुलाई से शुरू होकर 28 अगस्त तक चलेगी।

LPG पर निर्भरता कम करने की दिशा में बड़ा कदम, दिल्ली-एनसीआर में बिछेगा PNG का जाल

PNG Network Extension: दिल्ली-एनसीआर में अब एलपीजी का झंझट खत्म होने जा रहा है। सिलेंडर पर निर्भरता कम करने के लिए इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने पाइप्ड नेचुरल गैस का नेटवर्क फैलाने पर विचार कर रहा है। बड़ी बात यह है कि यह गैस अब सिर्फ घरों तक ही नहीं, बल्कि पुलिस स्टेशन, फास्ट-फूड आउटलेट और कमर्शियल दुकानों तक विस्तार किया जाएगा।

PM Modi Siliguri Rally: '4 मई के बाद बदलेगी सरकार, TMC को देना होगा जवाब', सिलीगुड़ी से PM मोदी का संदेश

PM Modi Siliguri Rally: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज उत्तर बंगाल के सिलीगुड़ी के कावाखाली मैदान में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा की जीत का भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि चार मई 2026 के बाद पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनेगी और तृणमूल कांग्रेस (TMC) को पिछले 15 सालों के हर पैसे का पाई-पाई हिसाब देना पड़ेगा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast