
www.khabarfast.com
डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला का बड़ा बयान
18 महीनों में देंगे 50 हजार युवाओं को रोजगार
युवाओं को हिंदी, अग्रेजी और पंजाबी में करेंगे शिक्षित
चंडीगढ़: हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला का बड़ा बयान सामने आया है. दुष्यंत चौटाला का कहना है कि सरकार 18 महीनों में 50 हजार युवाओं को नौकरी के लिए शिक्षित करेंगे. जिससे इन युवाओं को नौकरी पर रखा जाए. इसके लिए MoU सरकारी नौकरियों की परीक्षाओं की तैयारी का ऑनलाइन प्लेट फार्म प्रदान करने का काम करेगा.
मंगलवार को डिप्टी सीएम ने बताया कि हिंदी, अंग्रेजी और पंजाबी भाषाओं में युवाओं को शिक्षित किया जायेगा. हरियाणा रोजगार विभाग, एम 3एम फाउंडेशन और ग्रेड अप के बीच एमओयू साइन किया है. हम सेशन में राइट टू रि-कॉल का बिल लेकर आयेंगे. पंचायती चुनाव पर यह बिल लागू होगा. इसमें अगर कोई सरपंच अपने एक साल के कार्यकाल के भीतर जनता का मत खो देता है तो फिर जनता उस सरपंच को हटाने का हटाने का अधिकार रखेगी.
जानकारी देते हुए दुष्यंत चौटाला ने इसके अलावा बताया कि पंचायती चुनावों में महिलाओं की 50फीसदी भागीदारी को लेकर बिल आयेंगे. जिससे महिलाओं को सशक्त किया जा सकता है. इस दौरान डिप्टी सीएम ने कांग्रेस में मचे घमासान पर चुटकी लेते हुए कहा कि टिड्डी दल का अटैक पहले राज्यो में हो रहा था. अब सेंटर में भी होने लगा है.
Leave a comment