Search KhabarFast

Press ESC to close

DSSSB Recruitment 2026: दिल्ली में 10वीं पास से B.Tech वालों तक के लिए नौकरी का मौका, 1,260 पदों पर निकली भर्ती

DSSSB Recruitment 2026: दिल्ली में 10वीं पास से B.Tech वालों तक के लिए नौकरी का मौका, 1,260 पदों पर निकली भर्ती

DSSSB Vacancy 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने दिल्ली सरकार के विभिन्न विभागों में कुल 1,260 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती अभियान के तहत जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) और मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS) के पद भरे जाएंगे। खास बात यह है कि इसमें 10वीं पास उम्मीदवारों से लेकर इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिग्री और डिप्लोमा धारकों तक को आवेदन का मौका मिलेगा।

इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 12 नवंबर 2026 को दोपहर 12 बजे से शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 11 दिसंबर 2026 रात 11:59 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन केवल DSSSB की आधिकारिक वेबसाइट dsssbonline.nic.in पर जाकर करना होगा।

1,260 पदों में किस विभाग में कितनी वैकेंसी

DSSSB की इस भर्ती में कुल 1,260 पद शामिल हैं। इनमें 185 पद जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) और 1,075 पद MTS के हैं।जूनियर इंजीनियर के पदों में दिल्ली ट्रांसको लिमिटेड (DTL) में 75, NDMC में 67, MCD में 26, दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड (DUSIB) में 14 और दिल्ली एग्रीकल्चर मार्केटिंग बोर्ड में 3 पद शामिल हैं।

वहीं, MTS के सबसे अधिक पद शिक्षा निदेशालय में हैं। यहां जनरल ड्यूटी के 757 और आया के 239 पदों पर भर्ती होगी। आया के सभी पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। इसके अलावा बिजनेस एवं टैक्स डिपार्टमेंट और मेजरमेंट एंड वेइंग डिपार्टमेंट सहित अन्य विभागों में भी नियुक्तियां की जाएंगी।

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

MTS के अधिकांश पदों के लिए उम्मीदवार का 10वीं पास होना जरूरी है। इन पदों के लिए सामान्य तौर पर किसी अनुभव की आवश्यकता नहीं है। वहीं, DUSIB के कुछ पदों के लिए ITI पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।

जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) पदों के लिए इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिग्री या डिप्लोमा होना अनिवार्य है। NDMC और MCD में डिप्लोमा धारकों के लिए दो साल का अनुभव जरूरी है, जबकि डिग्री धारकों के लिए अनुभव की शर्त नहीं है। दिल्ली ट्रांसको लिमिटेड में अनुभव की मांग नहीं की गई है। वहीं, एग्रीकल्चर मार्केटिंग बोर्ड में डिप्लोमा के साथ दो साल का अनुभव जरूरी है।

आयु सीमा की बात करें तो सामान्य तौर पर उम्मीदवारों की उम्र 18 से 27 साल होनी चाहिए। हालांकि, NDMC में जूनियर इंजीनियर के पद के लिए अधिकतम आयु सीमा 32 साल रखी गई है। आयु की गणना 11 दिसंबर 2026 के आधार पर होगी। SC/ST उम्मीदवारों को 5 साल, दिल्ली के OBC उम्मीदवारों को 3 साल और दिव्यांग अभ्यर्थियों को 10 साल की छूट मिलेगी।

कितनी मिलेगी सैलरी?

इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार वेतन दिया जाएगा। MTS के लिए पे लेवल-1 के तहत 18,000 से 56,900 रुपये प्रतिमाह वेतन निर्धारित है। वहीं, जूनियर इंजीनियर के लिए पे लेवल-6 के तहत 35,400 से 1,12,400 रुपये तक वेतन मिलेगा।

आवेदन शुल्क और चयन प्रक्रिया

आवेदन के लिए सामान्य और अन्य पात्र श्रेणियों के उम्मीदवारों को 100 रुपये शुल्क देना होगा। इसका भुगतान केवल SBI e-Pay के माध्यम से किया जा सकेगा। यह शुल्क नॉन-रिफंडेबल है। सभी महिला उम्मीदवारों, SC, ST, दिव्यांग और पात्र पूर्व सैनिकों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है।

चयन प्रक्रिया में जूनियर इंजीनियर के लिए दो चरणों की परीक्षा होगी। पहले चरण में 200 अंकों का पेपर होगा, जिसमें इलेक्ट्रिकल विषय के 100 अंक शामिल होंगे। दूसरे चरण में 150 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनके कुल अंक 200 होंगे।

MTS पदों के लिए एक ही चरण की परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसमें 200 प्रश्न होंगे और कुल अंक 200 निर्धारित किए गए हैं।

परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी होगी। प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक काटे जाएंगे। दूसरे चरण में दो अंकों वाले प्रश्न के गलत उत्तर पर 0.50 अंक की कटौती होगी। न्यूनतम क्वालिफाइंग अंक सामान्य और EWS वर्ग के लिए 40 प्रतिशत, दिल्ली के OBC उम्मीदवारों के लिए 35 प्रतिशत और SC/ST उम्मीदवारों के लिए 30 प्रतिशत हैं।

11 दिसंबर तक कर सकते हैं आवेदन

उम्मीदवार आवेदन फॉर्म भरते समय सभी जानकारियां सावधानीपूर्वक दर्ज करें। फाइनल सबमिशन के बाद कैटेगरी सहित किसी भी जानकारी में बदलाव का मौका नहीं मिलेगा। परीक्षा की तारीख, एडमिट कार्ड और अन्य जरूरी अपडेट के लिए उम्मीदवार DSSSB की आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर नजर बनाए रखें।
 

Also read: सोनिया गांधी ने क्यों लिखी किताब? राजीव गांधी से पहली मुलाकात और प्रेम कहानी का किया खुलासा

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

दिल्ली में सांस लेना हुआ आसान! GRAP-3 हटाया गया, जानें अब क्या-क्या खुला और क्या रहेगा बंद

GRAP-3 Update : दिल्ली-NCR के लोगों को आखिरकार प्रदूषण से थोड़ी राहत मिल गई है। वायु गुणवत्ता में सुधार होते ही कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (CAQM) ने GRAP-3 को वापस ले लिया है।बताया जा रहा है कि राजधानी का औसत AQI अब 300 के नीचे पहुंच गया है। तेज हवाओं और हाल में हुई बूंदाबांदी ने प्रदूषण को धोकर साफ कर दिया है।

Kal Ka Mausam 18 November: बंगाल की खाड़ी में मंडरा रहा चक्रवात अकवान का खतरा, कई राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट; यहां जानें कल का मौसम

चक्रवाती तूफान अर्नब, मुरासू के बाद अब बंगाल की खाड़ी में एक नया तूफान मंडरा रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा अपडेट के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान अकवान दक्षिण भारत के तटीय इलाकों में अपने पैर पसार रहे है। IMD ने बताया कि यह तूफान धीरे-धीरे समुद्र की ओर बढ़ रहा है, जो अगले 24 से 48 घंटों में और ज्यादा ताकतवर हो सकता है और 19 नवंबर तक एक गंभीर चक्रवात में बदल सकता है। इस दौरान 145 kmph की हवा चल सकती है। तो चलिए IMD स जानते है कल 18 नवंबर 2026 बुधवार का मौसम जानते है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast