GRAP-3 Update : दिल्ली-NCR के लोगों को आखिरकार प्रदूषण से थोड़ी राहत मिल गई है। वायु गुणवत्ता में सुधार होते ही कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (CAQM) ने GRAP-3 को वापस ले लिया है।बताया जा रहा है कि राजधानी का औसत AQI अब 300 के नीचे पहुंच गया है। तेज हवाओं और हाल में हुई बूंदाबांदी ने प्रदूषण को धोकर साफ कर दिया है। इसी को देखते हुए स्टेज-3 के कड़े नियम हटाए गए हैं।
मौसम ने दिया साथ
पिछले 2-3 दिनों से मौसम बदला हुआ है। हल्की बारिश के बाद ठंड बढ़ी है और तेज हवा ने धुंध को छांट दिया है। इसका सीधा असर AQI पर पड़ा है।अब दिल्ली-NCR की हवा येलो और ऑरेंज कैटेगरी में आ गई है। लोगों को अब दम घुटने वाली हवा से थोड़ी आजादी मिली है।
फिर भी रहें सावधान!
मौसम विभाग का कहना है कि ये राहत ज्यादा दिन नहीं टिकेगी। जैसे ही पारा और गिरेगा, ठंड बढ़ेगी, तो प्रदूषण के कण फिर से जमीन के पास जमा होने लगेंगे। यानी आने वाले दिनों में AQI फिर से खराब हो सकता है।
Also read: तीन साल बाद 70% तक मिलेगा पैसा वापस, Kia Sorento पर कंपनी का खास ऑफर
GRAP-3 में क्या-क्या था बंद?
1. बिना वजह वाले कंस्ट्रक्शन और तोड़फोड़ के काम पर ब्रेक लगा था।
2. 5वीं तक के बच्चों की पढ़ाई हाइब्रिड मोड पर चल रही थी, माता-पिता चाहें तो ऑनलाइन पढ़ा सकते थे।
3. BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल वाली कारों को दिल्ली-NCR में चलने की इजाजत नहीं थी। सिर्फ दिव्यांग लोगों को छूट थी।
4. पुराने डीजल वाले मालवाहक गाड़ियों की दिल्ली में एंट्री बंद थी।अब ये सारी रोक खत्म कर दी गई है। हालांकि, GRAP-1 और GRAP-2 अभी भी लागू रहेंगे, ताकि हवा फिर से जहरीली न हो जाए।