Search KhabarFast

Press ESC to close

ख्वाब जो मुकम्मल होते-होते...600 विकेट फिर भी टीम इंडिया में एंट्री नहीं, कहानी क्रिकेट के एक और जडेजा की

ख्वाब जो मुकम्मल होते-होते...600 विकेट फिर भी टीम इंडिया में एंट्री नहीं, कहानी क्रिकेट के एक और जडेजा की

Cricketers Story:भारत में क्रिकेट का खुमार कितना है, यह किसी से छिपी नहीं है। यहां शायद ही ऐसा कोई व्यक्ति हो, जिसको क्रिकेट में रुची नहीं हो। 140 करोड़ से ज्यादा आबादी वाले भारत में हजारों सपाने रोज जन्म लेते हैं और खत्म भी होते हैं। इन करोड़ों की भीड़ में खुद को साबित करना और साबित करने के बाद अपने लक्ष्य तक न पहुंच पाना, बहुत तकलीफ देने वाला होता है।

भारत में जब भी क्रिकेट की बात होती है, तो बड़े-बड़े स्टार्स का नाम लिया जाता है लेकिन, उनके अलावा भी हजारों क्रिकेटर हैं जो अपना पसीना मैदान पर बहाते हैं लेकिन उनका जिक्र नहीं होता। उन्ही में से एक हैं धर्मेंद्रसिंह जडेजा। जिन्होंने हर वो मुकाम हासिल किया लेकिन टीम इंडिया में अभी तक जगह नहीं बना पाए।

धर्मेंद्र सिंह जडेजा का प्रदर्शन

36 वर्षीय जडेजा ने घरेलू क्रिकेट में विकेटों की झड़ी लगा दी लेकिन, अब तक उन्हें भारतीय सीनियर टीम के लिए खेलने का मौका नहीं मिला। फर्स्ट क्लास, लिस्ट-ए और टी20 क्रिकेट में मिलाकर बाएं हाथ के स्पिनर ने 609 विकेट झटके हैं। रणजी ट्रॉफी में पिछले कई वर्षों से उनका शानदार प्रदर्शन रहा है लेकिन, वह भारतीय टीम में जगह नहीं बना सके हैं। वह 26 बार पांच या उससे ज्यादा विकेट ले चुके हैं। जबकि सात बार उन्होंने एक मैच में 10 या उससे ज्यादा विकेट चटकाए हैं।

बल्ले से उम्दा प्रदर्शन

धर्मसिंह जडेजा का शानदार रिकॉर्ड केवल फर्स्ट क्लास क्रिकेट तक सीमित नहीं है। उन्होंने 90 लिस्ट-ए मैचों में 28.33 की औसत से 121 विकेट हासिल किए हैं। इस फॉर्मट में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है। वहीं, 73 टी20 मुकाबलों में उनके नाम पर 24.92 की औसत से 65 विकेट चटका चुके हैं। धर्मेंद्र सिंह बल्ले से भी रन बनाने में माहिर है। उन्होंने फर्स्ट क्लास मैचों में 2123 रन बनाए हैं। जिसमें 7 अर्धशतक शामिल रहे। जबकि लिस्ट-ए-क्रिकेट में उन्होंने 566 रन बनाए हैं। साथ ही टी20 में 208 रन बनाए हैं।         

Also read: भारतीय क्रिकेट टीम को बड़ा झटका, जसप्रीत बुमराह श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर; जानें वजह

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Asian Games 2026: टीम इंडिया के नॉकआउट मैचों का बदला समय, जानें कब खेलेगा भारत

एशियन गेम्स 2026 में पुरुष क्रिकेट के कुछ नॉकआउट मुकाबलों के समय में बदलाव किया गया है।

IND vs AFG: वैभव सूर्यवंशी की बढ़ सकती है मुश्किलें, होम डेब्यू पर टिकी फैंस की नजर

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की T20 सीरीज का पहला मुकाबला रविवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच से पहले भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए मौसम चिंता का कारण बना हुआ है।

जिम्बाब्वे दौरे पर नहीं मिला मौका, अब आईपीएल स्टार ने 201 के स्ट्राइक रेट से ठोक डाले 575 रन; 34 छक्के भी लगाए

Prabhsimran Singh Performance:आईपीएल में पंजाब की तरफ से खेलने वाले प्रभसिरन सिंह को हाल में जिम्बाब्वे दौरे पर खेलने का मौका नहीं मिला था लेकिन, अब उस बल्लेबाज ने मौके को ढूढ़ निकाला है। शेर-ए-पंजाब टी20 लीग में प्रभसिमरन सिंह ने तूफानी बल्लेबाजी का नजारा पेश किया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast