Drainage Problem: बहादुरगढ़ में जल निकासी के दावे फेल, बरसाती पानी में डूबने से 10 साल के बच्चे की मौत

Drainage Problem: बहादुरगढ़ में जल निकासी के दावे फेल, बरसाती पानी में डूबने से 10 साल के बच्चे की मौत

www.khabarfast.com

प्रशासन के दावों की खुली पोल

बरसाती पानी में डूबने से 10 साल के बच्चे की मौत

अभी तक बरसाती पानी की नहीं हुई निकासी

बहादुरगढ़बहादुरगढ़ में जल निकासी को लेकर प्रशासन के लाख दावों की पोल खुल गई है. बरसाती पानी ने एक 10साल के बच्चे की जान ले ली है. गुरूवार को हुई भारी बरसात के बाद सेक्टर 10 के प्लॉटों में पानी भर गया. जिसमें बच्चे नहाते-नहाते चले गए. 10 साल का मासूम भी गहरे पानी में चला गया. जिससे उसकी डूबने से मौत हो गई.   

बता दे, पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. गुरूवार को हुई भारी बरसात का पानी अब तक उतरकर नहीं पाया है. जिसको लेकर प्रशासन लाख दावे करता है. स्थानीय लोगों में भारी रोष है. लोगों का कहना है कि इसका जिम्मेदारी प्रशासन की है.  प्रशासन अगर शहर में ईमानदारी से निकासी की व्यवस्था करता तो यह घटना ही नहीं होती.

 

Leave a comment