Search KhabarFast

Press ESC to close

महंगाई का डबल अटैक, सरसों तेल ₹258, अरहर दाल ₹150, रसोई का बजट बिगड़ा

महंगाई का डबल अटैक, सरसों तेल ₹258, अरहर दाल ₹150, रसोई का बजट बिगड़ा

Rasoi Budget:महंगाई सिर्फ दिल्ली से रांची तक नहीं, बल्कि पूरे देश में बवाल काट रही है। सरसों तेल से लेकर आटा, चावल, दाल के दाम आसमान छू रहे हैं। दूध तो पहुंच से बाहर होता जा रहा है। चीनी पहले से ही कड़वी हो रखी है।

दालों ने लगाया शतक

सबसे पहले बात दालों की। उपभोक्ता मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में चना दाल से लेकर मूंग दाल तक महंगाई की पिच पर शतक लगा चुकी हैं। भू-राजनीतिक तनाव, व्यापार में रुकावट, माल ढुलाई की बढ़ती लागत और बड़े उत्पादक देशों में खराब मौसम के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतें बढ़ रही हैं।दिल्ली में चना दाल एक साल में 88 से बढ़कर 100 रुपये, मुंबई में 97 से 118 रुपये और चेन्नई में 82 से 105 रुपये प्रति किलो हो गई है। रांची में यह शतक से सिर्फ 1 रुपये दूर, 99 रुपये पर है।

अरहर दाल में सबसे ज्यादा उछाल

अरहर दाल में सबसे ज्यादा उछाल है। दिल्ली में एक साल पहले 106 रुपये किलो बिकने वाली अरहर दाल अब 150 रुपये किलो पर पहुंच गई है। मुंबई में 157, कोलकाता में 150, चेन्नई में 147 और रांची में 144 रुपये किलो है। उड़द दिल्ली में 150 रुपये किलो है, एक साल में 20 रुपये बढ़ी है। मूंग दाल भी 110 से 120 रुपये पर पहुंच गई है। रांची में यह 112 रुपये किलो है।

चना और मसूर के आयात पर 10% और पीली मटर पर 30% शुल्क लागू

भारत दुनिया में दालों का सबसे बड़ा उत्पादक और उपभोक्ता है। देश में हर साल करीब 3 करोड़ टन दालों की मांग होती है, जिसमें लगभग 20% हिस्सा आयात से पूरा होता है। सप्लाई बनाए रखने के लिए सरकार ने तूर यानी अरहर और उड़द के ड्यूटी फ्री इंपोर्ट की अनुमति 31 मार्च 2027 तक दे दी है। वहीं चना और मसूर के आयात पर 10% और पीली मटर पर 30% शुल्क लागू है।

उबल रहे हैं तेल के दाम

अखिल भारतीय स्तर पर एक ही महीने में पाम ऑयल को छोड़कर सभी खाद्य तेलों के दाम बढ़े हैं। सबसे ज्यादा तेजी सरसों तेल में है। एक महीने में सरसों तेल 4.15% महंगा होकर 215.43 रुपये किलो पर पहुंच गया है। पिछले साल के मुकाबले यह 15.46% महंगा हुआ है।दिल्ली में सरसों तेल एक साल में 33 रुपये महंगा होकर 227 रुपये पर पहुंच गया है। मूंगफली का तेल 203 से 227, सोया ऑयल 168 से 181 रुपये किलो हो गया है। सबसे महंगा सरसों तेल चेन्नई में 258 रुपये किलो है। रांची में 224, मुंबई में 256 और कोलकाता में 235 रुपये किलो है।

Also read: दिल्ली में BS6 से नीचे की गाड़ियों पर बैन?, सुप्रीम कोर्ट ने दिया बड़ा आदेश

आटा, चावल और चीनी के भाव

महंगाई की सबसे ज्यादा मार चीनी पर पड़ी है। यह एक साल में 32% महंगी हुई है। इसी अवधि में चावल के दाम करीब 15% बढ़े हैं। गेहूं के दाम करीब 3% ही बढ़े हैं। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और रांची में चीनी 63 से 69 रुपये प्रति किलो है।चावल की कीमतों को काबू में रखने के लिए सरकार ने 6 नवंबर को ओपन मार्केट सेल स्कीम (OMSS) के तहत चावल बिक्री का लक्ष्य 25 लाख टन से बढ़ाकर 50 लाख टन कर दिया है। सरकार के मुताबिक, 31 अक्टूबर तक ई-नीलामी के जरिए 25 लाख टन चावल बेचा जा चुका था। पिछले साल इसी अवधि में यह आंकड़ा 11 लाख टन था। इसके अलावा चावल और धान के कारोबारियों, थोक विक्रेताओं, खुदरा विक्रेताओं और प्रोसेसर के लिए हर हफ्ते स्टॉक की जानकारी देना अनिवार्य कर दिया गया है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

दिल्ली में BS6 से नीचे की गाड़ियों पर बैन?, सुप्रीम कोर्ट ने दिया बड़ा आदेश

Delhi Air Pollution: दिल्ली-NCR की हवा अब सिर्फ आंखों में जलन नहीं दे रही, बल्कि सरकारों के लिए भी बड़ी मुसीबत बन गई है। हर साल सर्दी आते ही आसमान में धुएं की चादर तन जाती है, सांस लेना मुश्किल हो जाता है और फिर बैठकों, आदेशों और पाबंदियों का दौर शुरू हो जाता है।

मेरठ में फिदायीन हमले की साजिश नाकाम, ATS ने उजैद को दबोचा, मोबाइल चैट में छिपा है आतंकी नेटवर्क का बड़ा राज

Meerut Terrorist Arrested: जम्मू-कश्मीर के सैन्य एयरबेस पर फिदायीन हमले की साजिश का तार मेरठ से जुड़ने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। मेरठ पुलिस ने कोतवाली इलाके में छापा मारकर आरोपी उजैद को गिरफ्तार कर लिया है। शुरुआती जांच में उसके पाकिस्तानी आतंकी हैंडलर और शहजाद भट्टी गैंग से संपर्क होने की बात सामने आ रही है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast