Search KhabarFast

Press ESC to close

भारत-चीन के बीच फिर शुरू होगी सीधी उड़ानें, दिल्ली-बीजिंग कनेक्टिविटी को मिली हरी झंडी

भारत-चीन के बीच फिर शुरू होगी सीधी उड़ानें, दिल्ली-बीजिंग कनेक्टिविटी को मिली हरी झंडी

Delhi-Beijing Direct Flights: भारत और चीन के बीच हवाई संपर्क अब धीरे-धीरे सामान्य हो रहा है। जल्द ही नई दिल्ली और बीजिंग के बीच डायरेक्ट फ्लाइट  शुरू होने जा रही हैं। भारत में चीनी दूतावास की प्रवक्ता यू जिंग ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि इन उड़ानों को एयर चाइना संचालित करेगा। यह सिर्फ यात्रा की सुविधा नहीं है, बल्कि दोनों देशों के बीच व्यापार, पर्यटन और आपसी भरोसे को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

संपर्क को बढ़ाने में मिलेगी मदद

प्रवक्ता के अनुसार, ये पहल एससीओ और ब्रिक्स देशों के बीच लोगों के आपसी संपर्क को बढ़ाने में भी मदद करेगी। हाल ही में शंघाई और नई दिल्ली के बीच भी सीधी उड़ान सेवा शुरू हुई थी। करीब 6 साल बाद यह पहली बार हुआ, जब इन दोनों शहरों के बीच डायरेक्ट फ्लाइट चली। एयर इंडिया की एक फ्लाइट 230 यात्रियों को लेकर दिल्ली से शंघाई के पुडोंग इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंची थी।

हालात में हुआ थोड़ा सुधार

दरअसल, साल 2020 में भारत-चीन सीमा पर तनाव के बाद दोनों देशों के बीच उड़ान सेवाएं बंद कर दी गई थीं। लेकिन अब हालात धीरे-धीरे सुधर रहे हैं और रिश्तों में आई ठंडक कम होती नजर आ रही है। पिछले साल अक्टूबर से ही दोनों देशों के बीच अलग-अलग शहरों के लिए उड़ानों की शुरुआत हो गई थी। इंडिगो ने नवंबर से कोलकाता और दिल्ली से गुआंगझू के बीच उड़ानें शुरू की थीं।

दोनों देशों के रिश्तों में सुधार की उम्मीद

वहीं, चीन की चाइना ईस्टर्न एयरलाइंस ने भी नवंबर से शंघाई और दिल्ली के बीच अपनी सेवाएं शुरू कर दी थीं। अब दिल्ली-बीजिंग के बीच सीधी उड़ानों की शुरुआत से दोनों देशों के रिश्तों में और सुधार की उम्मीद जताई जा रही है। यह कदम यात्रियों के साथ-साथ व्यापार और पर्यटन क्षेत्र के लिए भी काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।  

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

लाहौर में लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े अमीर हमजा पर बड़ा हमला, हालत गंभीर

पाकिस्तान के लाहौर से एक बड़ी खबर सामने आई है। आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े और उसके शुरुआती संस्थापक सदस्यों में माने जाने वाले अमीर हमजा को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी है।

तुर्की के स्कूल में छात्र ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, 4 की मौत, 20 लोग घायल

Firirng In School: दक्षिण-पूर्वी तुर्की के एक स्कूल में 15 अप्रैल को एक छात्र ने 2 क्लासरूम में ताबड़तोड़ गोलीबारी की। फायरिंग की घटना में 4 लोगों की मौत हो गई है और कम से कम 20 लोग घायल हुए हैं। अधिकारियों ने फायरिंग की इस घटना के बारे बताया है।

अमेरिका-ईरान तनाव...रक्षा मंत्री की सख्त चेतावनी; युद्ध फिर शुरू होने का खतरा

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर तेजी से बढ़ता नजर आ रहा है। हाल ही में दोनों देशों के बीच दो हफ्ते का सीजफायर हुआ था, लेकिन अब हालात फिर से बिगड़ते दिख रहे हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें