Search KhabarFast

Press ESC to close

'धुरंधर' स्टार रणवीर सिंह को मिला धमकी भरा मैसेज, मांगी गई करोड़ों की रकम

'धुरंधर' स्टार रणवीर सिंह को मिला धमकी भरा मैसेज, मांगी गई करोड़ों की रकम

Threat To Ranveer Kapoor: 'धुरंधर' स्टार रणवीर सिंह एक तरफ अपनी फिल्म की सफलता को देख फूले नहीं समा रहे हैं। फिल्म का दूसरा पार्ट भी जल्द ही आने वाला है। वहीं दूसरी तरफ उनकी धमकी दी गई है। अभिनेता को धमकी भरा मैसेज भेजा गया है।

हाल ही में फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर पांच राउंड फायरिंग हुई थी और अब रणवीर सिंह को धमकी मिली है। एक्टर से करोड़ों रुपए की मांग की गई है। मुंबई पुलिस को जैसे ही इस मामले की जानकारी मिली, उन्होंने जांच शुरू कर दी है।   

रणवीर सिंह की दी गई धमकी

सामने आई जानकारी के मुताबिक व्हाट्सप्प वॉइस नोट के जरिए रणवीर सिंह को धमकी दी गई। जिसके बाद धमकी भरे मैसेज की जानकारी मुंबई पुलिस को दी गई। पुलिस धमकी भरा वॉइस नोट भेजनें वाले की तलाश कर रही है। मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच इस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं। हालांकि अभी तक रणवीर सिंह की टीम या उनकी तरफ से कोई औपचारिक शिकायत नहीं की गई है।

जल्द आएगी रणवीर सिंह की फिल्म

रणवीर सिंह इन दिनों अपने काम और प्रोफेशनल कमिटमेंट्स को लेकर भी लगातार चर्चाओं में हैं। आखिरी बार एक्टर ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर' में नजर आए थे, जिसमें उन्होंने हमजा नाम के किरदार से खूब सरहाना बटोरी। फिल्म में रणवीर ने एक भारतीय जासूस का किरदान निभाया था। इस एक्शन-थ्रिलर का निर्देशन आदित्य धर ने किया है और रिलीज के बाद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तोबड़तोड़ कमाई कर रही है और अब ये ओटीटी पर भी रिलीज चुकी है। दर्शकों के बीच बंपर क्रेज देखने के बाद अब 'धुरंधर' का दूसरा पार्ट का आने वाला है। 19 मार्च को ये फिल्म सिनेमाघरों में आएगी। 

डॉन 3 से नाम लिया वापस

वहीं दूसरी तरफ रणवीर सिंह फिल्म 'डॉन 3' से नाम वापस लेने को लेकर विवादों में घिर गए हैं। हाल ही में सामने आई रिपोर्ट्स के अनुसार रणवीर के अचानक प्रोजेक्ट छोड़ने के कारण फिल्म की प्रोडक्शन रुक गई। चर्चाएं ये भी चल रही है कि ऋतिक रोशन उनकी जगह लेंगे। दावा किया जा रहा है कि इससे प्रोडक्शन कंपनी को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। खबरों के मुताबिक एक्सेल एंटरटेनमेंट ने इस नुकसान की भरपाई के लिए रणवीर सिंह से करीब 40 करोड़ रुपये मुआवजा मांगा है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bollywood News: रुबीना-हिना की टिप्पणियों पर आसिम रियाज का पलटवार, बोले- ‘टीवी इंडस्ट्री के आंटी और अंकल’

Asim Riaz: रियलिटी शो में अपने व्यवहार को लेकर टीवी अभिनेत्रियों रुबीना दिलाइक और हिना खान की हालिया टिप्पणियों पर आसिम रियाज ने प्रतिक्रिया दी है। यह मामला उस पॉडकास्ट बातचीत के कुछ हफ्तों बाद सामने आया है, जिसमें रुबीना और हिना ने रियलिटी शो ‘बैटलग्राउंड’ के दौरान आसिम के कथित व्यवहार को लेकर चर्चा की थी।

सैफ अली खान से अमिताभ बच्चन का क्या है रिश्ता? KBC में बिग बी ने खुद किया खुलासा

Entertainment News: ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के आगामी एपिसोड में बॉलीवुड के दो दिग्गज सितारे सैफ अली खान और अक्षय कुमार बतौर मेहमान नजर आने वाले हैं। शो के दौरान अमिताभ बच्चन और सैफ अली खान के बीच हुई हल्की-फुल्की बातचीत ने सबका ध्यान खींच लिया। दरअसल, बिग बी ने सैफ के साथ अपने एक कम चर्चित पारिवारिक रिश्ते का खुलासा किया, जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं।

'हैवान' में मोहनलाल की छोटी झलक की वजह बड़ी खास, जानें उनका क्या है सैफ अली खान से कनेक्शन

Haiwan Character Mohanlal:प्रियदर्शन की फिल्म हैवान सिनेमघरों में 11 सितंबर दो दस्तक दे चुकी है। फिल्म में सैफ अली खान और अक्षय कुमार की भूमिका अहम है। एक तरफ सैफ दृष्टिहीन श्याम राणे का किरदार निभा रहे हैं, वही, अक्षय कुमार परशुराम नाम से विलेन का रोल कर रहे हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast