Search KhabarFast

Press ESC to close

सैफ अली खान से अमिताभ बच्चन का क्या है रिश्ता? KBC में बिग बी ने खुद किया खुलासा

सैफ अली खान से अमिताभ बच्चन का क्या है रिश्ता? KBC में बिग बी ने खुद किया खुलासा

Entertainment News: ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के आगामी एपिसोड में बॉलीवुड के दो दिग्गज सितारे सैफ अली खान और अक्षय कुमार बतौर मेहमान नजर आने वाले हैं। शो के दौरान अमिताभ बच्चन और सैफ अली खान के बीच हुई हल्की-फुल्की बातचीत ने सबका ध्यान खींच लिया। दरअसल, बिग बी ने सैफ के साथ अपने एक कम चर्चित पारिवारिक रिश्ते का खुलासा किया, जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं।

शो के निर्माताओं की ओर से जारी प्रोमो में अमिताभ बच्चन बताते हैं कि उनका परिवार कपूर परिवार के जरिए सैफ अली खान से जुड़ा हुआ है। उन्होंने बताया कि राज कपूर की बेटी ऋतु नंदा के बेटे निखिल नंदा की शादी उनकी बेटी श्वेता बच्चन से हुई है। इस रिश्ते के चलते बच्चन और कपूर परिवार के बीच पारिवारिक संबंध है।

इसके बाद अमिताभ बच्चन ने करीना कपूर खान का जिक्र किया। करीना, राज कपूर की पोती हैं और सैफ अली खान की पत्नी हैं। इसी को लेकर बिग बी ने मजाकिया अंदाज में सैफ से पूछा कि इस रिश्ते के हिसाब से आखिर वह करीना को किस तरह संबोधित करें और करीना उन्हें क्या कहकर बुलाएंगी।

सैफ अली खान ने दिया मजेदार जवाब

अमिताभ बच्चन के सवाल पर सैफ अली खान हंस पड़े और उन्होंने तुरंत मजेदार जवाब दिया। सैफ ने कहा, “भगवान का शुक्र है, ये कोई सवाल नहीं है!” उनका यह जवाब सुनकर सेट पर मौजूद सभी लोग हंसने लगे। शो का यह मजेदार पल अब प्रोमो के जरिए दर्शकों का ध्यान खींच रहा है।

फिल्मों में भी साथ नजर आ चुके हैं बिग बी और सैफ

अमिताभ बच्चन और सैफ अली खान का कनेक्शन सिर्फ पारिवारिक रिश्ते तक ही सीमित नहीं है। दोनों कलाकार इससे पहले भी एक साथ फिल्मों में काम कर चुके हैं। अमिताभ और सैफ ने ‘एकलव्य: द रॉयल गार्ड’ (2007) और ‘आरक्षण’ (2011) में स्क्रीन शेयर की थी।

18 साल बाद अक्षय और सैफ की जोड़ी

वहीं, अक्षय कुमार और सैफ अली खान भी लंबे अंतराल के बाद एक साथ पर्दे पर नजर आने वाले हैं। दोनों अभिनेता प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी साइको-थ्रिलर फिल्म ‘हैवान’ में दिखाई देंगे। फिल्म की कहानी एक मनोरोगी और एक दृष्टिहीन व्यक्ति के बीच होने वाले खतरनाक संघर्ष के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म का ट्रेलर रहस्य और रोमांच से भरपूर नजर आ रहा है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bollywood News: रुबीना-हिना की टिप्पणियों पर आसिम रियाज का पलटवार, बोले- ‘टीवी इंडस्ट्री के आंटी और अंकल’

Asim Riaz: रियलिटी शो में अपने व्यवहार को लेकर टीवी अभिनेत्रियों रुबीना दिलाइक और हिना खान की हालिया टिप्पणियों पर आसिम रियाज ने प्रतिक्रिया दी है। यह मामला उस पॉडकास्ट बातचीत के कुछ हफ्तों बाद सामने आया है, जिसमें रुबीना और हिना ने रियलिटी शो ‘बैटलग्राउंड’ के दौरान आसिम के कथित व्यवहार को लेकर चर्चा की थी।

'हैवान' में मोहनलाल की छोटी झलक की वजह बड़ी खास, जानें उनका क्या है सैफ अली खान से कनेक्शन

Haiwan Character Mohanlal:प्रियदर्शन की फिल्म हैवान सिनेमघरों में 11 सितंबर दो दस्तक दे चुकी है। फिल्म में सैफ अली खान और अक्षय कुमार की भूमिका अहम है। एक तरफ सैफ दृष्टिहीन श्याम राणे का किरदार निभा रहे हैं, वही, अक्षय कुमार परशुराम नाम से विलेन का रोल कर रहे हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast