Search KhabarFast

Press ESC to close

Dharmendra Health News: पैपराजी पर भड़के सनी देओल, बोले- शर्म नहीं आती तुम्हें

Dharmendra Health News: पैपराजी पर भड़के सनी देओल, बोले- शर्म नहीं आती तुम्हें

Dharmendra Health News: अभिनेता धर्मेंद्र स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में सांस लेने में दिक्कत के कारण उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। अब वह सुरक्षित रूप से घर आ चुके हैं और घर पर उनका इलाज चल रहा है। घर पर उनकी सेहत का हाल जानने के लिए उनके करीबी घर पहुंच रहे हैं। इस बीच पैपराजी का घर के बाहर भीड़ लगी हुई है। आज, 13 नवंबर की सुबह एक वीडियो सामने आया है, जिसमें सनी देओल काफी गुस्से में नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में सनी देओल ने पैपराजी पर गुस्सा निकाला। कहा ये जा रहा है उनका ये गुस्सा जायज है।

गुस्सा में नजर आए सनी देओल

वीडियो में देखा जा सकता है कि सनी देओल अपने घर से बाहर निकलते हैं और सामने खड़े पैपराज़ी को देखते ही गुस्सा हो जाते हैं। उन्होंने जोर-जोर से चिल्लाते हुए कहा कि आप लोगों को शर्म नहीं आती, आपके घर में भी मां-बाप और बच्चे होंगे और आप वीडियो बना रहे हैं। शर्म नहीं आती। इस दौरान सनी ने हाथ जोड़ते हुए पैपराजी को नसीहत दी। वीडियो में उनके चेहरे पर गुस्सा और पिता धर्मेंद्र की चिंता दोनों साफ दिखाई दे रही हैं। इस दौरान उन्हें घर के कपड़ों में ही बाहर आते देखा गया।

फैंस की प्रतिक्रिया आई सामने

इस वीडियो को देखने के बाद फैंस का रिएक्शन भी सामने आया। लोगों का कहना है कि सनी देओल का गुस्सा लाजमी है। जिस तरह से पैप्स उनके घर के बाहर डटे हुए हैं, वे पूरी तरह से प्राइवेसी का इंवेजन है। ऐसे में एक शख्स ने कमेंट सेक्शन में लिखा कि ये क्या हरकत है, उन्हें अकेला क्यों नहीं छोड़ते। एक अन्य शख्स ने लिखा कि ऐसे में किसी को भी गुस्सा आएगा ही। एक और शख्स ने लिखा कि पहले अफवाह फैलाई और अब परेशान कर रहे हैं।

निधन की फेक अफवाहें

दरअसल, धर्मेंद्र की हालत के बारे में अफवाहें सोशल मीडिया पर फैल गई थीं, जिसमें उनके निधन की खबरें सामने आई थीं। इस पर हेमा मालिनी ने नाराजगी जताई और फेक खबरों पर कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने बताया कि धर्मेंद्र की सेहत में धीरे-धीरे सुधार आ रहा है। इससे पहले बेटी ईशा देओल ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से पिता की स्थिति के बारे में अपडेट शेयर किया था।  

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हिमांशी खुराना के बयान पर असीम रियाज का पलटवार, बोले- धर्म बदलने के लिए कभी नहीं कहा

Bollywood News: बिग बॉस 13 के रनर-अप असीम रियाज़ ने आखिरकार अपनी पूर्व प्रेमिका हिमांशी खुराना की उनके पुराने रिश्ते को लेकर की गई हालिया टिप्पणियों पर चुप्पी तोड़ी है और इस बात से इनकार किया है कि उन्होंने कभी हिमांशी को धर्म बदलने के लिए कहा था।

तलाक और कोर्ट मैरिज की खबरों पर भड़के गोविंदा, कानूनी कार्रवाई का लिया सहारा; भेजा 100 करोड़ रुपये का मानहानि का नोटिस

Govinda-Sunita Ahuja: अभिनेता और पूर्व सांसद गोविंदा ने अपने निजी और पारिवारिक जीवन से संबंधित झूठी और अपुष्ट खबरों के खिलाफ चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि ऐसे मामलों में कानून की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी और 100 करोड़ रुपये तक का हर्जाना मांगा जा सकता है।

‘द कपिल शर्मा शो’ फेम राजीव ठाकुर के पिता ने दुनिया को कहा अलविदा, दोस्त कृष्णा अभिषेक ने किया कन्फर्म

Rajiv Thakur’s Father Passes Away: कॉमेडियन-एक्टर राजीव ठाकुर के पिता का निधन हो गया है, जिसके चलते वे कृष्णा अभिषेक के साथ इंदौर में होने वाले एक कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाएंगे। कृष्णा, जो पहले ही इंदौर पहुंच चुके थे, ने प्रशंसकों के साथ यह खबर साझा की और उन्हें कार्यक्रम में हुए बदलाव के बारे में बताया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast