Search KhabarFast

Press ESC to close

उत्तराखंड में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, सीएम धामी ने 6 करोड़ रुपये की दी वित्तीय मंजूरी

उत्तराखंड में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, सीएम धामी ने 6 करोड़ रुपये की दी वित्तीय मंजूरी

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अल्मोड़ा के विधानसभा के रानीखेत के चिलियानौला में मल्टी स्टोरी पार्किंग के उपर सामुदायिक भवन का निर्माण किये जाने हेतु ₹ 2.90 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री ने रूद्रप्रयाग विधानसभा क्षेत्र केदारनाथ के अन्तर्गत ईष्ट देवी राजराजेश्वरी तालतोली के मंदिर का सौन्दर्यीकरण किये जाने हेतु 20 रुपये लाख, जनपद चम्पावत के विधानसभा क्षेत्र चम्पावत के कालीगूंठ पूर्णागिरी के विभिन्न स्थलों का सौन्दर्यीकरण किये जाने हेतु ₹ 66.74 लाख तथा जनपद बागेश्वर के विधानसभा क्षेत्र कपकोट हेतु धर्मस्व विभाग के अर्न्तगत मंदिरों के सौन्दर्यीकरण किये जाने हेतु ₹ 2.40 करोड की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद चमोली में वर्ष 2026-27 में आयी प्राकृतिक आपदा से 16 मृत व्यक्तियों के आश्रितों को अनुमन्य राहत राशि ₹ 16.00 लाख तथा जनपद उत्तरकाशी के तहसील चिन्यालीसौड में अतिवृष्टि एवं भू-स्खलन से 38 प्रभावित परिवारों को सुरक्षा की दृष्टि से अन्यत्र किराये के भवन में रखे जाने का प्रतिमाह ₹ 4000 की दर से 03 माह का भुगतान हेतु ₹ 4.56 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

पंचायत भवनों के निर्माण के लिए अब मिलेंगे ₹ 20.00 लाख

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा ग्राम पंचायतों को मजबूत करने के उद्देश्य से राज्य सैक्टर के अन्तर्गत पंचायत भवन निर्माण हेतु अनुमन्य धनराशि ₹ 10 लाख को बढ़ाकर ₹ 20 लाख का अनुमोदन प्रदान करते हुए शासनादेश जारी किया गया है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

पंजाब के बरनाला में 5 साल के मासूम पर सौतेली मां का अत्याचार, गर्म तवे और चिमटे से पीटा, बच्चा अस्पताल में भर्ती

Punjab News: पंजाब के बरनाला के गांव संघेड़ा में एक शर्मनाक और इंसानियत को शर्मिंदा करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सौतेली मां ने अपने गोद लिए पांच साल के मासूम बच्चे के शरीर पर गर्म लोहे के तवे और लोहे के चिमटे से उस पर अत्याचार किया जा रहा था।

UP News: अब यूपी की सड़कें होगी गड्ढामुक्त, CM योगी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने और बारिश से खराब हुए मार्गों की मरम्मत को लेकर उच्चस्तरीय बैठक की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों को तत्काल मोटरेबल बनाया जाए और बरसात के बाद जरूरत के अनुसार सड़कों का नवीनीकरण भी कराया जाए। उन्होंने साफ कहा कि सड़क मरम्मत के काम में तेजी के साथ गुणवत्ता का भी विशेष ध्यान रखा जाए

चारधाम यात्रा में 50 लाख पार श्रद्धालु, अब उत्तराखंड-UP में बनेगा नीम करौली बाबा सर्किट, सतपाल महाराज का बड़ा ऐलान

Uttarakhand News: उत्तराखंड में इस बार चारधाम की यात्रा में लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। इसको लेकर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि अब तक यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ, बद्रीनाथ और हेमकुंड साहिब को मिलाकर 50 लाख 1 हजार 713 से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि सरकार श्रद्धालुओं की सुविधा और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast