Pawan-Jyoti Maintenance Case: भोजपुरी अभिनेता और बीजेपी एमएलसी पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच चल रहे कानूनी विवाद में नया अपडेट सामने आया है। भरण-पोषण से जुड़े मामले की सुनवाई के दौरान पवन सिंह अदालत में पेश नहीं हुए। उनकी गैरहाजिरी पर बलिया परिवार न्यायालय ने 1 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। कोर्ट ने पवन सिंह को अगली सुनवाई में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहने का निर्देश दिया है। यह मामला पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह की ओर से दायर किया गया है। ज्योति सिंह ने करीब तीन साल पहले बलिया परिवार न्यायालय में भरण-पोषण की मांग को लेकर याचिका दाखिल की थी। इसके बाद से इस मामले में लगातार सुनवाई चल रही है।
कितने का लगा जुर्माना?
मामले की सुनवाई के दौरान पवन सिंह की गैरहाजिरी पर अदालत ने उन पर 1 हजार रुपये का हर्जाना लगाया। अब इस मामले की अगली सुनवाई 5 अक्टूबर को होगी। कोर्ट ने अगली तारीख पर उनकी मौजूदगी के निर्देश दिए हैं।
ज्योति सिंह ने लगाए कई आरोप
ज्योति सिंह की याचिका के मुताबिक, उनकी और पवन सिंह की शादी 6 मार्च 2018 को हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। याचिका में ज्योति सिंह ने अपने वैवाहिक जीवन से जुड़ी कई बातें अदालत के सामने रखी हैं। उन्होंने पवन सिंह पर मानसिक प्रताड़ना और अपमान करने जैसे आरोप लगाए हैं। इसके अलावा उन्होंने दहेज में कार की मांग किए जाने का भी दावा किया है। हालांकि, ये सभी आरोप ज्योति सिंह की ओर से याचिका में लगाए गए हैं और इन पर अदालत की आगे की सुनवाई में विचार होना है।
पवन सिंह से की 5 लाख की मांग
ज्योति सिंह ने कोर्ट से अपने लिए हर महीने 5 लाख रुपये के भरण-पोषण की मांग की है। याचिका में उन्होंने पवन सिंह की सालाना कमाई करीब 10 करोड़ रुपये होने का दावा किया है। इसी आधार पर उन्होंने अदालत से गुजारा भत्ता दिलाने की मांग की है। पवन सिंह और ज्योति सिंह के बीच यह पारिवारिक विवाद लंबे समय से चल रहा है। मामला अब परिवार न्यायालय तक पहुंच चुका है और दोनों पक्षों की ओर से कानूनी प्रक्रिया जारी है। ज्योति सिंह अपने राजनीतिक सफर को लेकर भी चर्चा में रही हैं। उन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव में काराकाट सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।
Also read: Bigg Boss 20: 'मैं नॉर्मल इंसान नहीं हूं' कहकर काजी तौकीर ने घरवालों को डराया, फैंस बोले- ये तो एंटरटेनर...