Search KhabarFast

Press ESC to close

Vaibhav Sooryavanshi:सूर्यवंशी फिर चौके-छक्के देखने के लिए रहिए तैयार, शमी-सरफाज भी मैदान पर दिखाएंगे जौहार

Vaibhav Sooryavanshi:सूर्यवंशी फिर चौके-छक्के देखने के लिए रहिए तैयार, शमी-सरफाज भी मैदान पर दिखाएंगे जौहार

Vaibhav Sooryavanshi:बेंगलुरु में दलीप ट्रॉफी 2026-27 की शुरुआत रव‍िवार (23 अगस्त) से हो रही है. जो भारत के घरेलू क्रिकेट सीजन की शुरुआत है। दलीप ट्रॉफी में फोकस में सबसे ज्यादा इस बार वैभव सूर्यवंशी रहेंगे, जो इस बार ईस्ट जोन के कप्तान बनाए गए हैं। वैभव का मैच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के बेंगलुरु में मौजूद के ग्राउंड में होना है।    

वैभव की टीम मुकाबला नॉर्थ ईस्ट जोन से रविवार यानी 23 अगस्त सुबह 09:30 पर होगा। वैभव की अगुवाई ईशान किशन करेंगे। वहीं, वैभव के अलावा भी कई खिलाड़ी इस रेड बॉल टूर्नामेंट में अपना जौहार दिखाते हुए नजर आएंगे।    

दलीप ट्रॉफी होने जा रही शुरू

दलीप ट्रॉफी टूर्नामेंट में इस बारी कई खिलाड़ियों का साधा कनेक्शन टीम इंडिया से जुड़ा हुआ है। 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के रेड-बॉल क्रिकेट की असली परीक्षा होगी, 35 साल के मोहम्मद शमी एक बार फिर टीम इंडिया में वापसी की तैयारी करेंगे। वहीं, जम्मू-कश्मीर के खिलाड़ी पहली बार नॉर्थ जोन में इतनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराएंगे। दलीप ट्रॉफी पिछले कुछ सालों में कई बदलावों से गुजर चुकी है। 2024-25 में इसे 4 टीमों के फॉर्मेंट में खेला गया था लेकिन, उस ढांचे में पहले जैसा कॉम्पिटिटिव माहौल और संदर्भ नहीं बन पाया।

कई खिलाड़ी टीम इंडिया में वापसी के इंतजार में

आईपीएल में धमाकेदार प्रदर्शन के बाद इंग्लैंड दौरे पर टी20 अंतराष्ट्रीय डेब्यू करने वाले वैभव सूर्यवंशी अब बिल्कुल अलग चुनौती के सामने होंगे। ईस्ट जोन के लिए खेलते हुए 15 वर्षीय वैभव को यह साबित करना होगा कि वह सिर्फ सफेद गेंद के खिलाड़ी नहीं हैं। रेड-बॉल फॉर्मेट में उनके आंकड़े अभी बहुत प्रभावशाली नहीं है। रणजी ट्रॉफी प्लेट लीग अलग-अलग चरणों में उन्होंने 12 पारियों में 17.25 की औसत से रन बनाए हैं। अब दलीप ट्रॉफी वैभव के पास उन आंकड़ों को पीछे छोड़ने का मौका है।    

Also read: ODI World Cup: गांधी जयंती पर शुरू हो सकता है 2027 वनडे वर्ल्ड कप, ICC की खास तैयारी

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Aus vs Ban 2nd Test : Mackay में Starc का 'छक्का', Bangladesh 64 पर ऑलआउट; Cummins ने भी मचाया कहर

Australia vs Bangladesh 2nd Test: मैके टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने यह साबित कर दिया कि उसे क्यों कहा जाता है चैंपियन। पहले टेस्ट में हार मिलने के बाद कंगारू टीम जबरदस्त तरीके से वापसी की है। मैके टेस्ट की पहली पारी में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने बांग्लादेश को सिर्फ 64 रनों पर ही ऑल आउट कर दिया। तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क बांग्लादेश के बल्लेबाजों पर कहर बनकर टूट पड़े। उन्होंने 4 बल्लेबाजों को खाता तक खोलने नहीं दिया। स्टार्क ने 6 विकेट अपने नाम किए।

INDvsSLTest: 'मैं इसी की परवाह करता हूं, मेरा काम...' हेड कोच गौतम गंभीर के निशाना पर आए आलोचक

Gautum Gambhir Lashesh Out On Critics:भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट मैच 23 अगस्त से कोलंबों में खेला जाएगा। मुकाबले से पहले हेड कोच गौतम गंभीर ने टीम के प्रदर्शन पर अपनी सफाई दी। गौतम गंभीर ने कहा कि उनका मकसद सोशल मीडिया पर लोकप्रीय होना नहीं हैं बल्कि भारतीय टीम के खिताब जीतना है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast