Search KhabarFast

Press ESC to close

INDvsSLTest:गॉल टेस्ट में भारत की जीत, श्रीलंका को उसी के घर में भारत ने 165 रनों से हराया

INDvsSLTest:गॉल टेस्ट में भारत की जीत, श्रीलंका को उसी के घर में भारत ने 165 रनों से हराया

INDvsSLTest: श्रीलंका के खिलाफ भारत ने गॉल टेस्ट में जीत हासिल की है। भारत ने श्रीलंका को पहले टेस्ट में 165 रनों से हराया और सीरीज में बढ़ने बना ली। इस मैच में भारत की तरफ से मानव सुथार ने 10 विकेट झटके। उन्होंने भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई।

इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 462 रन बनाए। पहली पारी में भारत की तरफ से देवदत्त पडिक्कल ने 167 रनों की पारी खेली। इसके अलावा केएल राहुल ने 82 रनों की शानदार पारी खेली।  

श्रीलंका की खराब पारी

वहीं, श्रीलंका की पहली पारी अच्छी नहीं रही। श्रीलंका की टीम 193 रनों पर सीमट गई। टीम की तरफ से सोनल दिनुषा ने शतकीय पारी खेली और निरोशन डिकवेला ने 80 रन बना। उनके अलावा कोई भी श्रीलंका के बल्लेबाज अच्छी पारी नहीं खेल सके। जिसके चलते पहली पारी में भारत को मिली। पहली पारी में भारत के लिए मानव सुथार ने 4 और रवींद्र जडेजा ने 3 विकेट चटकाए।

भारत ने सीरीज में बनाई बढ़त

हालांकि, दूसरी पारी में भारत की पारी भी लड़खड़लाई। भारतीय टीम मात्र 193 रनों पर सीमट गई। दूसरी पारी में ऋषभ पंत ने 66 रन बनाए और देवदत्त पडिक्कल ने 44 रनों की पारी खेली। वहीं, श्रीलंका की तरफ से असिथा फर्नांडो ने 4 और प्रभात जयसूर्या ने 3 विकेट चटकाए। वहीं, दूसरी पारी में श्रीलंका का हाल पहली पारी ही जैसा रहा और टीम मात्र 206 रनों सीमट गई। जिसके कारण को पहली टेस्ट में हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ ही भारत ने सीरीज में बढ़त बना ली।

Also read: Lionel Messi: पिता के निधन से टूट गए लियोनल मेसी, फुटबॉल खेलने को लेकर लिया चौंकाने वाला फैसला

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Asian Para Games 2026: शीतल देवी-तोमन कुमार ने तीरंदाजी में जीता गोल्ड, भारत का बढ़ाया मान

Asian Para Games 2026: भारतीय पैरा तीरंदाज़ शीतल देवी और टोमन कुमार ने एशियन पैरा गेम्स 2026 में कंपाउंड मिक्स्ड टीम इवेंट में गोल्ड मेडल जीता। उन्होंने इंडोनेशिया के टियोडोरा ऑडी अयूडिया फेरेली और केन स्वगुमिलांग को 151-148 से हराकर इस एडिशन में भारत के लिए तीरंदाजी का पहला गोल्ड मेडल पक्का किया।

भारतीय पैरा तैराक पर महिला से छेड़खानी का आरोप, जापान पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा वापस

Asian Para Games: भारतीय पैरा तैराक मोहम्मद शम्स आलम शेख पर जापान में होटल के महिला कर्मचारी के साथ यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए गए हैं। जिसके बाद उन्हें भारत वापिस भेज दिया गया है। महिला द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद जापान पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों के सीरीज के पहले T-20 मुकाबले में भारत ने 4 विकेट से मैच को जीता

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों के सीरीज के पहले T-20 मुकाबले में भारत ने 4 विकेट से मैच को जीत लिया है। बता दें की यह मुकाबला हेगले ओवल में आयोजित किया गया था। इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने भारत को 226 रनों का लक्ष्य दिया था।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast