
www.khabarfast.com
डिप्टी सीएम ने किया शहीद उधम सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण
बोले- प्रदेश में महिलाओं के लिए लाएंगे 50 प्रतिशत आरक्षण का बिल
प्रदेश में ईमानदारी विपक्ष को नहीं आ रही रास- दुष्यंत चौटाला
शाहबाद: शुक्रवार को शाहबाद पहुंचे डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पूर्व शहीद उधम सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. डिप्टी सीएम ने कहा कि देश अपने अमर शहीदों के बलिदान को कभी नहीं भूल सकता. हमें हमारे शहीद हमेशा याद आते रहेंगे. देश शहीदों के बलिदान का ऋणी रहेगा. माल्यार्पण के बाद डिप्टी सीएम ने लोगों को संबोधित किया.
अपने संबोधन में डिप्टी सीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं को बढ़ावा देगी और आगामी विधानसभा सत्र में महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण का बिल लेकर आएगी. जिसमें महिलाओं को पंचायतों जिला परिषद ब्लॉक समिति चुनाव में 50%महिलाओं के लिए आरक्षित होंगे. इस दौरान दुष्यंत चौटाला ने विपक्ष को आड़े हाथ लिया और कहा कि विपक्ष के पास सिर्फ आरोप लगाने के अलावा कुछ नहीं है. हमने बीजेपी के साथ मिलकर प्रदेश को पारदर्शी सरकार दी है. प्रदेश में सरकार का काम दिखाई दे रहा है.
डिप्टी सीएम ने कहा कि हमारी सरकार पर ऐसे लोग आरोप लगा रहे है. जिनकी चोरियां हमारी सरकार ने रोकी है. पूर्व की सरकारों में प्रदेश में घोटाले पर घोटाले हुए है. उन्हें घोटालों की सरकार कहा जाता है. अब वह लोग जेजेपी बीजेपी सरकार पर आरोप लगा रहे है.
Leave a comment