Search KhabarFast

Press ESC to close

अंबाला कैंट बनेगा आधुनिक शहर, 1000 एकड़ जमीन पर विकसित होंगे 7 नए सेक्टर

अंबाला कैंट बनेगा आधुनिक शहर, 1000 एकड़ जमीन पर विकसित होंगे 7 नए सेक्टर

Haryana News: हरियाणा सरकार ने अंबाला कैंट के शहरी विकास को नई दिशा देने की तैयारी शुरू कर दी है। सरकार की योजना अंबाला कैंट को एक आधुनिक मेट्रोपॉलिटन शहर के रूप में विकसित करने की है। इसके लिए करीब 1000 एकड़ भूमि पर सात नए सेक्टर बसाने की योजना बनाई गई है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मंजूरी के बाद हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) ने इस परियोजना पर काम शुरू कर दिया है।

नए सेक्टरों में होगी आधुनिक आवासीय सुविधा

नई योजना के तहत अंबाला कैंट में सेक्टर-27, 28, 36, 40, 40-ए, 41-ए और 42 विकसित किए जाएंगे। इन नए सेक्टरों में आधुनिक आवासीय सुविधाओं के साथ-साथ व्यावसायिक और सार्वजनिक सुविधाओं का भी विकास किया जाएगा। सरकार का उद्देश्य अंबाला कैंट को बेहतर सड़क व्यवस्था, मजबूत बुनियादी ढांचे और आधुनिक सुविधाओं से लैस शहर बनाना है।

इन शहरों को किया गया शामिल 

इन सेक्टरों का विकास कई गांवों की जमीन पर किया जाएगा। इसमें घसीटपुर, बुहावा, शाहपुर, ब्राह्मण माजरा, कर्दान, सरसेहड़ी, चांदपुरा, मच्छौंडा, उगाड़ा, दुखेड़ी, सालारहेड़ी, रणवाला, मंगलेई और संभालखा सहित अन्य गांव शामिल हैं। जमीन खरीद की प्रक्रिया को आसान और पारदर्शी बनाने के लिए सरकार ने ई-भूमि पोर्टल की शुरुआत की है।

कैसे की जाएगी जमीन की खरीद?

ई-भूमि पोर्टल के माध्यम से किसान और जमीन मालिक अपनी इच्छा से जमीन उपलब्ध करा सकते हैं। सरकार ने स्पष्ट किया है कि जमीन की खरीद सहमति के आधार पर की जाएगी, जिससे किसानों को अपनी जमीन देने की प्रक्रिया में अधिक सुविधा मिलेगी। इस परियोजना को अंबाला रिंग रोड से भी जोड़ा जाएगा। इससे शहर की कनेक्टिविटी बेहतर होगी और आसपास के क्षेत्रों में विकास को गति मिलेगी। नए सेक्टर बनने से रोजगार, व्यापार और निवेश के नए अवसर भी पैदा होने की उम्मीद है।

सरकार ने योजना तैयार की

शहर की बिजली व्यवस्था को मजबूत करने के लिए भी सरकार ने योजना तैयार की है। इसके तहत करीब 38 करोड़ रुपये की परियोजना पर काम किया जा रहा है। इसमें नए बिजली फीडर और शाहपुर-मच्छौंडा के पास एक नया सब-स्टेशन स्थापित किया जाएगा। सरकार का मानना है कि अंबाला कैंट का यह विस्तार शहर के भविष्य के विकास के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा। नई योजना के पूरा होने के बाद अंबाला कैंट में आधुनिक सुविधाओं से युक्त नए रिहायशी और व्यावसायिक क्षेत्र विकसित होंगे, जिससे शहर की पहचान और मजबूत होगी।

Also read: Haryana News: करनाल में बनेंगे तीन नए सेक्टर, 8 गांवों की जमीन खरीदेगी सरकार

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: HCS भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, अभिषेक सरोहा ने किया टॉप

HCS Recruitment Result: हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने हरियाणा सिविल सेवा (कार्यकारी शाखा) और अन्य अलाइड सर्विसेज मुख्य परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस परीक्षा में अभिषेक सरोहा ने टॉप किया किया। उन्हें कुल 675 अंकों में से 394.50 अंक मिले है। जबकि लिखित मुख्य परीक्षा में 351.5 और इंटरव्यू में 43.00 अंक मिले हैं। बता दें, इन पदों के लिए 03.10.2026 से 08.10.2026 तक इंटरव्यू आयोजित किए थे।

ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं के लिए स्वरोजगार, बिहार में 8053 पंचायतों में खुलेंगे जीविका-सुधा बिक्री केंद्र

बिहार ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने तथा गुणवत्तापूर्ण डेयरी उत्पादों की उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए सात निश्चय योजना-3 के तहत बिहार स्टेट मिल्क को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड (COMFED) एवं जीविका के संयुक्त तत्वावधान में राज्य के 8053 पंचायतों में ‘जीविका-सुधा बिक्री केंद्र’ स्थापित किए जा रहे हैं तथा अबतक राज्य के सभी जिले में कुल 44 जीविका-सुधा बिक्री केंद्र का उद्घाटन किया गया है।

टीबी मुक्त बिहार अभियान में बढ़ी युवाओं की भागीदारी, दिल्ली में JOSH टीमों का शुभारंभ

भारत में टीबी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सामुदायिक भागीदारी को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय तथा रक्षा मंत्रालय के सहयोग से गुरुवार को नई दिल्ली के भारत मंडपम में खुशी अवतार ऐप और JOSH (Joint Squad for Health) टीमों का शुभारंभ केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बिहार से स्वास्थ्य विभाग के सचिव कुमार रवि शामिल हुए।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast