Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: ‘कांग्रेस एकजुट है’ हुड्डा ने BJP में गुटबाजी का किया दावा; पेपर लीक और राम मंदिर मामले पर उठाए सवाल

Haryana News: ‘कांग्रेस एकजुट है’ हुड्डा ने BJP में गुटबाजी का किया दावा; पेपर लीक और राम मंदिर मामले पर उठाए सवाल

Haryana News: हरियाणा के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कई मुद्दों को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। साथ ही गुटबाजी को लेकर हुड्डा ने दावा किया कि कांग्रेस पूरी तरह एकजुट है और पार्टी में किसी तरह का बिखराव नहीं है। उन्होंने कहा कि गुटबाजी कांग्रेस में नहीं बल्कि भाजपा में है। हुड्डा ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कई बार सीएम के कार्यक्रमों में केंद्रीय नेता और स्थानीय नेता शामिल नहीं होते हैं, जो भाजपा के अंदर की स्थिति को दर्शाता है।

रणदीप सुरजेवाला वीडियो विवाद पर दी सफाई

रणदीप सुरजेवाला के साथ वायरल हुए वीडियो को लेकर भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि वह उनके अजीज हैं। उन्होंने बताया कि वह सिर्फ मजाक कर रहे थे और वीडियो को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है। इसके सात ही हुड्डा ने चैनेत गांव के लोगों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि वहां लोगों के साथ गलत हो रहा है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, उन पर कार्रवाई हुई, लेकिन यह भी जांच होनी चाहिए कि टी लगाने की अनुमति किसने दी थी। उन्होंने पानी के मुद्दे पर कहा कि पीने का पानी हांसी को भी चाहिए और चैनेत गांव को भी मिलना चाहिए।

पेपर लीक और राम मंदिर पर बोले हुड्डा

पेपर लीक और प्रश्न पत्रों में गलतियों को लेकर हुड्डा ने आरोप लगाया कि यह जानबूझकर किया जाता है ताकि युवाओं को परेशान किया जा सके और भर्तियों को लटकाया जा सके। राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़े मामले पर हुड्डा ने कहा कि ट्रस्ट के चेयरमैन ने खुद इसे गंभीर मामला बताया है। उन्होंने पूरे मामले की जांच कराने की मांग की।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

धरने पर बैठे राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा का तीखा वार, जेपी नड्डा बोले- सिर्फ फुटेज खाने की भूख है

BJP Lashesh Out On Rahul Gandhi:जंतर-मंतर पर पैलेट गन चलाने के आरोप को लेकर राहुल गांधी ने संसद मार्ग थाने पर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है। वह साहिल नाम के युवक को लेकर बैठे हुए हैं और एफआईआर दर्ज कराने पर अड़े हुए हैं। दूसरी तरफ भाजपा ने उनपर तीखा हमला बोल दिया है।

पंजाब में अकेले चुनाव लड़ेगी भाजपा, 117 सीटों के लिए कसी कम; बीएल संतोष ने किया ऐलान

Punjab Election:पंजाब में विधानसभा चुनाव का समय नजदीक आ रहा है। ऐसे में चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टी मैदान में उतर चुकी हैं और अपनी-अपनी तैयारियों को धार दे रही हैं। इस बीच अब भारतीय जनता पार्टी ने भी पंजाब चुनाव को लेकर बड़ी घोषणा कर दी है।

क्या ममता बनर्जी राजनीति से लेंगे संन्यास? फेसबुक लाइव पर खुद बता दिया आगे का प्लान

Mamta Banarjee: पश्चिम बंगाल की सत्ता से बेदखल होने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का बड़ा बयान सामने आया है। सोमवार यानी 24 अगस्त को तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी ने फेसबुक लाइव अपने राजनीतिक करियर को लेकर बड़ा बयान दिया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast