Solar Panel For AC: गर्मियों के मौसम में एयर कंडीशनर (AC) का इस्तेमाल बढ़ने से बिजली का बिल भी काफी बढ़ जाता है। ऐसे में अब बड़ी संख्या में लोग बिजली का खर्च कम करने के लिए घरों में सोलर सिस्टम लगवा रहे हैं। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि घर में 1, 2 या 3 AC होने पर कितने kW का सोलर सिस्टम लगाना सही रहेगा। अगर आपके घर में 1 या 1.5 टन का एक इनवर्टर AC है, तो 3 से 4 kW का सोलर सिस्टम पर्याप्त माना जाता है। एक 1.5 टन का इनवर्टर AC आमतौर पर 1200 से 1500 वॉट बिजली की खपत करता है। इसके अलावा पंखा, लाइट, फ्रिज, टीवी और दूसरे घरेलू उपकरण भी बिजली इस्तेमाल करते हैं।
इसलिए पूरे घर की कुल बिजली जरूरत को ध्यान में रखकर सोलर सिस्टम का चुनाव करना चाहिए। 3 kW का ऑन-ग्रिड सिस्टम रोजाना करीब 12 यूनिट बिजली बना सकता है, जबकि ऑफ-ग्रिड या हाइब्रिड सिस्टम के लिए 4 से 5 kW का सिस्टम बेहतर रहेगा।
7 kW का सोलर सिस्टम लगाना सही
अगर घर में 1.5 टन के दो AC हैं, तो 5 से 7 kW का सोलर सिस्टम लगाना सही रहेगा। दो AC एक साथ चलने पर करीब 2.5 से 3 kW बिजली खर्च होती है। बाकी उपकरणों को जोड़ने पर कुल लोड 4 से 4.5 kW तक पहुंच सकता है। 5 kW का ऑन-ग्रिड सिस्टम रोजाना लगभग 20 से 22 यूनिट बिजली पैदा करता है। वहीं ऑफ-ग्रिड या हाइब्रिड सिस्टम के लिए 7 से 8 kW का सिस्टम बेहतर विकल्प माना जाता है।
कितने यूनिट तक बिजली बना सकता है सोलर सिस्टम
वहीं, अगर आप ऑफिस में 1.5 टन के तीन AC चलते हैं, तो कम से कम 8 से 10 kW का सोलर सिस्टम लगवाना चाहिए। तीन AC और अन्य घरेलू उपकरणों को मिलाकर कुल बिजली की जरूरत 6 से 7 kW तक पहुंच सकती है। 8 kW का सिस्टम रोजाना 32 से 36 यूनिट और 10 kW का सिस्टम 40 से 45 यूनिट तक बिजली बना सकता है। इससे तीन AC के साथ घर की दूसरी जरूरतें भी आसानी से पूरी हो सकती हैं।
क्या कहते हैं विशेषज्ञ?
विशेषज्ञों का कहना है कि सोलर सिस्टम चुनते समय AC की स्टार रेटिंग, इनवर्टर तकनीक, आपके इलाके में मिलने वाली धूप और भविष्य की बिजली जरूरत का भी ध्यान रखना चाहिए। अगर ऑन-ग्रिड सिस्टम में नेट मीटरिंग की सुविधा मिलती है, तो बिजली बिल में और अधिक बचत की जा सकती है। सही क्षमता का सोलर सिस्टम चुनकर लंबे समय तक बिजली खर्च को काफी हद तक कम किया जा सकता है।
Also read: Horoscope Today 09 July 2026, Aaj Ka Rashifal: गुरुवार के दिन मेष-कर्क समेत इन राशियों के बिगडे काम बनेंगे, जानें क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे