
Delhi Assembly Elections 2025: आम आदमी पार्टी (AAP) ने बृहस्पतिवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025के लिए अपने 11 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। इस सूची में पार्टी ने उन नेताओं को प्राथमिकता दी है, जो हाल ही में भाजपा और कांग्रेस छोड़कर AAP में शामिल हुए हैं।
पार्टी ने तीन मौजूदा विधायकों के टिकट काटे
इस सूची में AAP ने तीन मौजूदा विधायकों के टिकट भी काट दिए हैं। किराड़ी से ऋतुराज झा, सीलमपुर से अब्दुल रहमान, और मटियाला से गुलाब सिंह को टिकट से वंचित किया गया है। पार्टी ने कहा कि इन तीनों के टिकट सर्वे में मिली खराब रिपोर्ट के कारण काटे गए हैं।
दूसरे दलों से आए नेताओं को मिली टिकट
पहली सूची में छह उम्मीदवार ऐसे हैं जो अन्य दलों से AAP में शामिल हुए हैं। भाजपा छोड़कर ब्रह्म सिंह तंवर को छतरपुर, अनिल झा को किराड़ी, और बीबी त्यागी को लक्ष्मी नगर से टिकट दिया गया है। इसके अलावा, कांग्रेस छोड़कर जुबैर चौधरी (सीलमपुर), वीर सिंह धिंगान (सीमापुरी), और सुमेश शौकीन (मटियाला) को भी टिकट मिला है।
अन्य उम्मीदवारों के नाम
साथ ही, रोहतास नगर से सरिता सिंह, बदरपुर से राम सिंह नेताजी, घोंडा से गौरव शर्मा, करावल नगर से मनोज त्यागी, और विश्वास नगर से दीपक सिंघल को भी चुनावी मैदान में उतारा गया है।
AAP की इस सूची में उम्मीदवारों का चयन पार्टी के सर्वे और चुनावी रणनीतियों के आधार पर किया गया है, ताकि आगामी चुनाव में पार्टी की स्थिति मजबूत हो सके।
Leave a comment