DELHI: एक ही परिवार के तीन लोगों ने की आत्महत्या, आर्थिक तंगी से थे परेशान

DELHI: एक ही परिवार के तीन लोगों ने की आत्महत्या, आर्थिक तंगी से थे परेशान

नई दिल्ली:  देश की राजधानी दिल्ली के वसंत विहार इलाके में में 3 सदस्यों ने आत्महत्या कर ली।एक मां और दो बेटियों ने फ्लैट को चारों तरफ से बंद कर दिया और अंगेठी में कोई रासायनिक पदार्थ चलाकर छोड़ दिया।शुरुआती जांच में तीनों की मौत दम घुटने से हुई बताई जा रहे हैं। 1 साल पहले घर के मालिक यानी, मृतक महिला के पति की मौत कोरोना के चलते हो गई थी। पूरा परिवार तभी से काफी डिप्रेशन में था।    

वसंत विहार का पोस इलाके मेंशनिवार की रात इस फ्लैट में जो घटना हुई।जिसके बाद पूरे इलाके को सनसनी फैल गई। इस फ्लैट मेंएक महिला जिसका नाम अंजू था वह अपने दो बेटियां, अंशिका और अंकू के साथ रहती थी। दोनों बेटियों के उमर 30 साल के लगभग थी और महिला सीनियर सिटीजन थी। बीते कई वर्षों से वह बीमारी के चलते बिस्तर से उठ भी नहीं पाती थी। पिछले साल कोरोना काल के दूसरे दौर मेंमृतक महिला के पति की मौत हो गई। मौत के बाद पूरे परिवार की माली हालत बेहद खराब हो गई। लिहाजा धीरे-धीरे पूरा परिवार डिप्रेशन में चला गया। आसपास के लोगों ने बतायाकिवसंत अपार्टमेंट ग्राउंड फ्लोर यह दो फ्लैट इनाम थे। नंबर 207 में तीनों परिवार एक साथ रहते थे। जबकि दूसरा फ्लैट किराए पर दिया था। लेकिन दूसरा फ्लैट कुछ महीने पहले खाली हो गया था। मृतक के पिता पेशे से CA थे।  उनके गुजर जाने के बाद परिवार की हालत बिगड़ने लगी। पहले काम करने वाली नौकरानी ने बतायाकि पैसे के तंगी के कारण ये लोग काफी परेशान थे।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक पुलिस को वसंत विहार के एक फ्लैट से 3 शव मिले। फ्लैट अंदर से बंद था। पुलिस ने दरवाजा खोला और पाया कि गैस सिलेंडर आंशिक रूप से खुला था और एक सुसाइड नोट था। कमरे में 3 अंगीठी रखी थीं। माना जा रहा है कि दम घुटने से इनकी मृत्यु हुई है।

Leave a comment