Search KhabarFast

Press ESC to close

हरियाणा ITI एडमिशन 2026...आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब इस दिन तक करें ऑनलाइन आवेदन

हरियाणा ITI एडमिशन 2026...आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब इस दिन तक करें ऑनलाइन आवेदन

Haryana ITI Admission 2026: हरियाणा सरकार ने आईटीआई में दाखिला लेने के इच्छुक छात्रों को बड़ी राहत दी है। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने सत्र 2026-27 के लिए सरकारी और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में दाखिले की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की अंतिम तिथि बढ़ाकर 15 जुलाई 2026 कर दी है। विभाग के अनुसार, जो छात्र अभी तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, वे अब 15 जुलाई तक ऑनलाइन पोर्टल पर अपना पंजीकरण कर सकते हैं। साथ ही पंजीकृत अभ्यर्थी इसी अवधि में अपनी पसंद के ट्रेड और संस्थान का चयन भी कर सकेंगे।

आईटीआई में हेल्प डेस्क

छात्रों की सुविधा के लिए सभी सरकारी आईटीआई में हेल्प डेस्क भी बनाई गई है। यहां अभ्यर्थियों को ऑनलाइन पंजीकरण और ट्रेड चयन में निशुल्क सहायता दी जाएगी। विभाग ने कहा है कि किसी भी छात्र से आवेदन या पंजीकरण के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। दाखिले के लिए आवेदन करने वाले छात्रों के पास आवश्यक दस्तावेज होना जरूरी है। इनमें शैक्षणिक योग्यता प्रमाण-पत्र, आरक्षण प्रमाण-पत्र (यदि लागू हो), हरियाणा का स्थायी निवासी प्रमाण-पत्र, फैमिली आईडी, आधार कार्ड, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी शामिल हैं। इन दस्तावेजों के आधार पर ही आवेदन प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

कैसे जारी होगी मेरिट सूची?

विभाग ने बताया कि आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद विभिन्न चरणों में मेरिट सूची और सीट आवंटन की जानकारी ऑनलाइन जारी की जाएगी। इसके लिए छात्रों को विभाग की एडमिशन वेबसाइट पर नियमित रूप से जानकारी देखते रहने की सलाह दी गई है, ताकि वे किसी भी महत्वपूर्ण सूचना से वंचित न रहें। हरियाणा सरकार का उद्देश्य अधिक से अधिक युवाओं को तकनीकी और रोजगारपरक प्रशिक्षण से जोड़ना है। आईटीआई में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले छात्रों को विभिन्न उद्योगों में रोजगार के बेहतर अवसर मिलते हैं और वे स्वरोजगार की दिशा में भी आगे बढ़ सकते हैं। विभाग ने सभी इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे अंतिम तारीख का इंतजार न करें और 15 जुलाई 2026 से पहले अपना ऑनलाइन आवेदन, ट्रेड और संस्थान का चयन पूरा कर लें, ताकि समय पर दाखिले की प्रक्रिया पूरी हो सके।

Also read: इस नए एक्सप्रेसवे से हरियाणा के इन 4 जिलों को मिलेगा बड़ा फायदा, पश्चिम बंगाल तक पहुंचेगी हाईस्पीड कनेक्टिविटी 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हरियाणा में योजनाओं की बारिश! CM सैनी ने एक क्लिक में ट्रांसफर किए 1582 करोड़ रुपये, 10 लाख बहनों को मिला लाभ

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को चंडीगढ़ में आयोजित विभिन्न योजनाओं के लाभ वितरण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान उन्होंने सामाजिक सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण, आवास और आर्थिक सहायता से जुड़ी कई योजनाओं के तहत लाभार्थियों के बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से करोड़ों रुपये की राशि जारी की।

Haryana News: फतेहाबाद में दिल दहला देने वाली वारदात, फास्ट फूड खाने गए नाबालिग ने दोस्त की छाती में नुकीली वस्तु मारकर की हत्या

Haryana News: हरियाणा के फतेहाबाद जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जिले के रतिया उपमंडल के बादलगढ़ गांव में दो नाबालिग दोस्तों के बीच हुई मामूली कहासुनी खूनी वारदात में बदल गई। आरोप है कि एक नाबालिग ने अपने ही दोस्त की छाती में नुकीली वस्तु से हमला कर उसकी हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Haryana Weather Update: हरियाणा में दिखेगा मानसून का असर, पंचकूला-अंबाला समेत कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट

Haryana Weather: देशभर में मानसून दस्कत दे चुका है। कहीं इलाकें जलमग्न हो चुके हैं। जबकि कुछ इलाकों में बाढ़ जैसे हालत बने हुए हैं। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली,उत्तर प्रदेश, बिहार समेत कई राज्यों में बादल बरस सकते हैं। तो वहीं, IMD ने हरियाणा में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast