Search KhabarFast

Press ESC to close

सोलर तकनीक में बड़ा बदलाव! नई टेक्नोलॉजी से 20% तक ज्यादा बिजली बनाएंगे सोलर पैनल

सोलर तकनीक में बड़ा बदलाव! नई टेक्नोलॉजी से 20% तक ज्यादा बिजली बनाएंगे सोलर पैनल

New Solar Panel Technology: सोलर एनर्जी के क्षेत्र में एक नई तकनीक सामने आई है, जो आने वाले समय में बिजली उत्पादन का तरीका बदल सकती है। कनाडा की स्टार्टअप कंपनी Reflect10 ने ऐसी नई तकनीक विकसित की है, जिससे सोलर पैनल बिना अपनी वॉट क्षमता बढ़ाए पहले से ज्यादा बिजली पैदा कर सकेंगे। कंपनी के मुताबिक, इस नई तकनीक में सोलर पैनल के अंदर एक खास लाइट-रिफ्लेक्टिंग डिजाइन लगाया गया है। यह डिजाइन सूरज की रोशनी को एक बार नहीं, बल्कि कई बार पैनल के अंदर परावर्तित करता है। इससे ज्यादा रोशनी सोलर सेल तक पहुंचती है और बिजली उत्पादन बढ़ जाता है।

Reflect10 का दावा

Reflect10 का दावा है कि इस तकनीक से सामान्य सोलर पैनलों की तुलना में रोजाना औसतन 20 प्रतिशत तक अधिक बिजली बनाई जा सकती है। खास बात यह है कि सुबह और शाम, जब सूरज की किरणें कम कोण से पड़ती हैं, तब यह तकनीक 2.66 गुना तक ज्यादा बिजली उत्पादन करने में मदद कर सकती है। यह तकनीक केवल तेज धूप में ही नहीं, बल्कि बादल छाए रहने या कम रोशनी वाले मौसम में भी बेहतर प्रदर्शन कर सकती है। क्योंकि पैनल अधिक से अधिक रोशनी को सोलर सेल तक पहुंचाने में सक्षम होता है।

बिजली उत्पादन में बढ़ोतरी

अब तक इस तरह की तकनीक के लिए बाहरी शीशों या मोटर सिस्टम का इस्तेमाल करना पड़ता था, जिससे लागत बढ़ जाती थी। लेकिन Reflect10 ने इस पूरी व्यवस्था को सीधे सोलर पैनल के डिजाइन में शामिल कर दिया है। इससे अतिरिक्त उपकरण लगाने की जरूरत नहीं होगी और सिस्टम अधिक सरल व किफायती बन सकेगा। उदाहरण के तौर पर, यदि किसी सोलर पैनल की क्षमता 500 वॉट है, तो वह 500 वॉट का ही रहेगा। लेकिन नई तकनीक की वजह से यह पैनल दिन के अधिक समय तक अपनी अधिकतम क्षमता के करीब बिजली पैदा करेगा। इससे कुल बिजली उत्पादन यानी किलोवॉट-घंटे (kWh) में बढ़ोतरी होगी।

अगर यह तकनीक बड़े स्तर पर सफल होती है, तो इससे घरों, उद्योगों और बड़े सोलर प्लांटों में बिजली उत्पादन बढ़ेगा। साथ ही स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा और बिजली की लागत कम करने में भी मदद मिल सकती है।

Also read: दिल्ली में बारिश बनी मौत! सुंदर नगरी में युवक की मौत पर उठे बड़े सवाल  

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Kal Ka Mausam 26 August: दिल्ली-UP-बिहार समेत 23 राज्यों में दिखेगा बारिश का रौद्र रूप, IMD से जानें 26 अगस्त का मौसम अपडेट

26 August Ka Mausam: देशभर में मानसून का स्टेटस एक्टिव है। कई राज्यों में झमाझम बारिश हो रही है। दिल्ली, NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड से लेकर ओडिसा, असम में बादल बरस रहे हैं। इसी बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कल 26 अगस्त 2026 बुधवार के लिए अलर्ट जारी किया है।

Delhi News: स्वाइन फ्लू की दस्तक से मचा हड़कंप, छात्रों की सुरक्षा के लिए ए़डवाइजरी जारी

Delhi News:दिल्ली में मौसमी इन्फ्लुएंजा और स्वाइन फ्लू को लेकर शिक्षा निदेशालय ने स्कूलों को सतर्कता बरतने के आदेश दिए हैं। निदेशालय ने सभी सरकारीस सरकारी सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों को सावधानी बरतने के आदेश दिए हैं।

Delhi News: रेखा सरकार जल आपूर्ति व्यवस्था बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध, केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने 2500 करोड़ के ऋण को मंजूरी दी

Delhi News: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि केंद्र सरकार के वित्त मंत्रालय द्वारा दिल्ली की जल आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए ₹2,500 करोड़ के ऋण को मंजूरी दी गई है। उन्होंने कहा कि इस राशि का उपयोग जल आपूर्ति ढांचे को मजबूत करने और दिल्लीवासियों को बेहतर जल सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए किया जाएगा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast