Search KhabarFast

Press ESC to close

Delhi News: शाहदरा में बेकरी की छत गिरी, एक व्यक्ति की मौत; 3 घायल

Delhi News: शाहदरा में बेकरी की छत गिरी, एक व्यक्ति की मौत; 3 घायल

Delhi News: राजधानी दिल्ली के शाहदरा जिले के जीटीबी एन्क्लेव थाना क्षेत्र मे एक बेकरी की छत गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हुए है, घायलों को जीटीबी हॉस्पिटल मे एडमिट कराया गया है जहां उनका उपचार चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।  

जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान सतीश उम्र करीब 45 वर्ष के रूप मे हुई है सतीश मकान न-203,  गली न-2, ताहिरपुर गांव मे एक मकान मे बेकरी चलाते थे, अभी फिलहाल बेकरी की छत पर कुछ निर्माणधीन कार्य चल रहा था इसी दौरान मंगलवार को करीब 3.30 बजे बेकरी की छत भरभरा कर गिर पड़ी, छत के नीचे बेकरी मे काम कर रहे सतीश, अली, महेंद्र और पप्पू दब गए, छत गिरने की आवाज के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने दबे हुए लोगों को निकलना शुरू किया और मामले की जानकारी पुलिस और दमकल को दी l पुलिस और दमकल आने के बाद चारों को जीटीबी की एमरजेंसी मे भेजा गया जहां डॉक्टरों ने सतीश को मृत घोषित कर दिया जबकि घायलों का इलाज चल रहा है l

बताया जा रहा है कि निर्माण कार्य के दौरान मिस्त्री मे छत पर काफी ईट और अन्य सामान चढ़ाया हुआ था वजन ज्यादा होने की वजह से पटिया और गार्टर की बनी छत भरभरा कर गिर गई और हादसा हो गया l

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Aaj Ka Mausam 30 September: ठंड की दस्तक के बीच बदला मौसम का मिजाज, दिल्ली-UP समेत 16 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, IMD का बड़ा अपडेट

Aaj Ka Mausam 30 September:सितंबर के आखिरी दिन देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। इसी बीच कई शहरों में सुबह के समय लोगों को ठंड का एहसास होने लगा है। इसी बीच मौसम विभाग ने 30 सितंबर को दिल्ली, बिहार, उत्तर प्रदेश समेत 16 राज्यों में भारी बारिश का संभावना जताई है। इस दौरान कई इलाकों में बारिश के साथ तेज हवाएं भी चलने का अनुमान जताया गया है। हवा की रफ्तार 65 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है।

चलती कार से वर्चुअल पेशी पड़ी महंगी, दिल्ली हाईकोर्ट ने वकील पर लगाया ₹1 लाख का जुर्माना; जानें पूरा मामला

Delhi HC: कोर्ट की सुनवाई के दौरान वकील हमेशा अदालत में ही मौजूद होता है। लेकिन क्या हो जब वकील चलती कार में बैठा हुआ वर्चुअली तौर पर सुनवाई में शामिल हो। दरअसल, एक मामले में वकील चलती कार से वर्चुअल शामिल हुआ, जिसे देख दिल्ली हाईकोर्ट ने नाराजगी जताई और वकील पर ₹1 लाख का जुर्माना लगा दिया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast