Search KhabarFast

Press ESC to close

Aaj Ka Mausam 30 September: ठंड की दस्तक के बीच बदला मौसम का मिजाज, दिल्ली-UP समेत 16 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, IMD का बड़ा अपडेट

Aaj Ka Mausam 30 September: ठंड की दस्तक के बीच बदला मौसम का मिजाज, दिल्ली-UP समेत 16 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, IMD का बड़ा अपडेट

Aaj Ka Mausam 30 September:सितंबर के आखिरी दिन देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। इसी बीच कई शहरों में सुबह के समय लोगों को ठंड का एहसास होने लगा है। इसी बीच मौसम विभाग ने 30 सितंबर को दिल्ली, बिहार, उत्तर प्रदेश समेत 16 राज्यों में भारी बारिश का संभावना जताई है। इस दौरान कई इलाकों में बारिश के साथ तेज हवाएं भी चलने का अनुमान जताया गया है। हवा की रफ्तार 65 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है।

IMD के अनुसार बंगाल की खाड़ी में तेज हवाओं का दौर जारी है। इसके साथ ही पश्चिमी और उत्तरी उत्तर प्रदेश के ऊपर निचले क्षोभमंडलीय स्तर पर हवाओं के परिसंचरण की स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग ने यूपी, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, उत्तराखंड, मध्यप्रदेश, हिमाचल, केरल, छत्तीसगढ़, पंजाब, जम्मू कश्मीर, असम, झारखड़, तेलंगाना, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में भारी बारिश की संभावना जताई गई। इसके अलावा कई इलाकों में ओलावृष्टि को लेकर भी चेतावनी जारी की गई है।

मौसम विभाग के मुताबिक, 30 सितंबर को दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम खराब रहने की संभावना है। दिल्ली में तेज बारिश के साथ आंधी चलने का अनुमान है और इस दौरान हवाओं की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। राजधानी में दिन का अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं, उत्तर प्रदेश के बिजनौर, महाराजगंज, आगरा, बहराइच, मेरठ, सिद्धार्थनगर, सहारनपुर, गोरखपुर, अलीगढ़ और मथुरा में भारी बारिश के साथ तेज आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में हवाएं 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं। राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

चलती कार से वर्चुअल पेशी पड़ी महंगी, दिल्ली हाईकोर्ट ने वकील पर लगाया ₹1 लाख का जुर्माना; जानें पूरा मामला

Delhi HC: कोर्ट की सुनवाई के दौरान वकील हमेशा अदालत में ही मौजूद होता है। लेकिन क्या हो जब वकील चलती कार में बैठा हुआ वर्चुअली तौर पर सुनवाई में शामिल हो। दरअसल, एक मामले में वकील चलती कार से वर्चुअल शामिल हुआ, जिसे देख दिल्ली हाईकोर्ट ने नाराजगी जताई और वकील पर ₹1 लाख का जुर्माना लगा दिया।

13,000 करोड़ के PNB घोटाले में नया मोड़, नीरव मोदी का सहयोगी संदीप मिस्त्री UAE से भारत लाया गया

Sandeep Mistry Deportation: केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने विदेश मंत्रालय (MEA) और गृह मंत्रालय (MHA) के समन्वय से नीरव मोदी PNB बैंक धोखाधड़ी मामले में वांछित संदीप मिस्त्री को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से भारत प्रत्यर्पित कराने में सफलता प्राप्त की है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast