Search KhabarFast

Press ESC to close

UP News: उत्तर प्रदेश के पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 14 पुलिसकर्मियों के तबादले

UP News: उत्तर प्रदेश के पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 14 पुलिसकर्मियों के तबादले

UP News: राजधानी लखनऊ के उत्तरी जोन पुलिस में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस विभाग की ओर से 14 पुलिसकर्मियों के तबादले किए गए हैं। तबादला सूची में उपनिरीक्षकों के साथ-साथ एक आरक्षी को भी नई तैनाती दी गई है। अधिकारियों ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों और चौकियों में पुलिसकर्मियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं।

तबादले के तहत उपनिरीक्षक धीरेन्द्र मिश्रा को चंद्रिका देवी चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं शशि प्रकाश सिंह का तबादला जानकीपुरम थाने में किया गया है। संतोष कुमार दुबे को महोना चौकी प्रभारी बनाया गया है। इसी तरह विवेक सिंह को अलीगंज में हल्का गोयल प्रभारी की जिम्मेदारी मिली है। पुष्पेंद्र चौधरी को गल्लामंडी चौकी प्रभारी बनाया गया है। वहीं शनि तोमर का मलिहाबाद से तबादला किया गया है।

पुलिसकर्मी संजय कुमार गुप्ता को थाना अलीगंज भेजा गया है। नीलेन्द्र प्रताप को जानकीपुरम हल्का नंबर-4 का प्रभारी बनाया गया है। वहीं अमरपाल साहू को भी जानकीपुरम में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा मनीष कुमार मिश्रा को महिगवां हल्का नंबर-4 प्रभारी बनाया गया है। अरविंद कुमार तिवारी को थाना जानकीपुरम भेजा गया है। उमेश यादव को रहीमाबाद हल्का नंबर-5 प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।

वहीं रघुनाथ सिंह को थाना रहीमाबाद में तैनाती मिली है। इसके अलावा आरक्षी राहुल कुमार का माल से इटौंजा तबादला किया गया है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: हिसार में 2,500 की रिश्वत लेते हुए डाटा एंट्री ऑपरेटर हुआ गिरफ्तार, विधुर पेंशन के नाम पर मांगे थे पैसे

Haryana News: हरियाणा के हिसार में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने एडीसी कार्यालय स्थित ई-दिशा केंद्र में तैनात एक डाटा एंट्री ऑपरेटर को कथित तौर पर ₹2,500 की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान विजेंद्र कुमार के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि वह हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRNL) के माध्यम से ई-दिशा केंद्र में कार्यरत था।

हरियाणा के रतिया में दर्दनाक हादसा, लोडर की चपेट में आकर बुजुर्ग की मौत, हिरासत में आरोपी

Haryana News: हरियाणा के रतिया में ट्रैक्टर-लोडर की चपेट में आने से बुजुर्ग व्यक्ति की मौत के मामले में स्थिति तनावपूर्ण हो गई, जब मृतक के परिजनों और जानकारों ने पोस्टमार्टम करवाने तथा शव लेने से इनकार कर दिया। परिजन हादसे के जिम्मेदार चालक की गिरफ्तारी और हादसे में शामिल लोडर को पुलिस कब्जे में लेने की मांग पर अड़ गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए शहर थाना प्रभारी परवीन कुमार ने पुलिस टीम के साथ तत्परता से कार्रवाई करते हुए लोडर को कब्जे में ले लिया। वहीं पुलिस ने वर्कशॉप संचालक के बेटे सुखविंदर सिंह को भी हिरासत में लिया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast