Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: हिसार में 2,500 की रिश्वत लेते हुए डाटा एंट्री ऑपरेटर हुआ गिरफ्तार, विधुर पेंशन के नाम पर मांगे थे पैसे

Haryana News: हिसार में 2,500 की रिश्वत लेते हुए डाटा एंट्री ऑपरेटर हुआ गिरफ्तार, विधुर पेंशन के नाम पर मांगे थे पैसे

Haryana News: हरियाणा के हिसार में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने एडीसी कार्यालय स्थित ई-दिशा केंद्र में तैनात एक डाटा एंट्री ऑपरेटर को कथित तौर पर ₹2,500 की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान विजेंद्र कुमार के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि वह हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRNL) के माध्यम से ई-दिशा केंद्र में कार्यरत था।

जानकारी के मुताबिक, न्यू ऋषि नगर निवासी विनोद कुमार ने ACB को दी शिकायत में बताया कि वह प्राइवेट ड्राइवर के तौर पर काम करते हैं। उनकी पत्नी कविता का 25 जनवरी 2026 को निधन हो गया था। इसके बाद उन्होंने विधुर पेंशन के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था, लेकिन कई महीने बीतने के बावजूद पेंशन की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी।

विनोद के अनुसार, पेंशन से संबंधित काम के लिए वह कई बार ई-दिशा केंद्र में डाटा एंट्री ऑपरेटर विजेंद्र कुमार के पास गए। आरोप है कि 29 सितंबर को दोबारा संपर्क करने पर विजेंद्र ने पेंशन बनवाने के बदले ₹2,500 की मांग की।

शिकायत के बाद ACB ने बिछाया जाल

शिकायतकर्ता ने कथित रिश्वत मांगने की बातचीत को रिकॉर्ड कर लिया और इसके बाद मामले की जानकारी ACB को दी। शिकायत की जांच के बाद ACB की टीम ने कार्रवाई की योजना बनाई। टीम ने निर्धारित प्रक्रिया के तहत आरोपी को ₹2,500 लेते हुए पकड़ लिया।

ACB ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अब जांच एजेंसी रिश्वत मांगने से जुड़े पूरे घटनाक्रम और मामले में अन्य संभावित पहलुओं की पड़ताल कर रही है। अधिकारियों की जांच के बाद ही मामले से जुड़ी आगे की जानकारी सामने आएगी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Asian Games 2026: भारत की बेटियों का धमाल, चीन को हराकर तीरंदाजी में जीता गोल्ड

Asian Games 2026: जापान में चल रहे एशियाई खेलों में बुधवार को महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीम स्पर्धा के फाइनल में ज्योति सुरेखा वेन्नम, चिकिता तनिपार्थी और प्रथिका प्रदीप की भारतीय तीरंदाजी तिकड़ी ने चीन को हराकर देश के लिए एक सनसनीखेज स्वर्ण पदक हासिल किया।

जम्मू-कश्मीर के कठुआ में CISF कैंप में फायरिंग, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 जवानों की मौत

Jammu & Kashmir News: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोहली इलाके में मंगलवार शाम CISF कैंप में फायरिंग की गंभीर घटना सामने आई। सेवा हाइडल पावर प्रोजेक्ट के मशका क्षेत्र में तैनात एक CISF हेड कांस्टेबल ने कथित तौर पर अपने ही साथियों पर गोली चला दी। इस घटना में असिस्टेंट कमांडेंट समेत चार CISF कर्मियों की मौत हो गई। अधिकारियों के मुताबिक, फायरिंग के बाद आरोपी जवान को काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया गया और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast