Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: जाखल मंडी-शहर के बंद रास्तों से जनता परेशान, कुमारी सैलजा ने रेल मंत्री से निर्माण कार्य तेज करने की मांग की

Haryana News: जाखल मंडी-शहर के बंद रास्तों से जनता परेशान, कुमारी सैलजा ने रेल मंत्री से निर्माण कार्य तेज करने की मांग की

Haryana News: हरियाणा के सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा ने जिला फतेहाबाद के जाखल मंडी एवं जाखल शहर में रेलवे ओवरब्रिज और अंडरब्रिज के निर्माण के कारण लंबे समय से बंद पड़े महत्वपूर्ण रास्तों का मामला केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के समक्ष उठाया है। उन्होंने रेल मंत्री को पत्र लिखकर निर्माण कार्य में तेजी लाने के साथ-साथ कार्य पूरा होने तक आम जनता और अनाज मंडी की सुचारु आवाजाही के लिए सुरक्षित अस्थायी अथवा वैकल्पिक मार्ग तत्काल उपलब्ध करवाने की मांग की है।

कुमारी सैलजा ने रेल मंत्री को लिखे पत्र में कहा कि उनके संसदीय क्षेत्र सिरसा के अंतर्गत जिला फतेहाबाद स्थित जाखल मंडी एवं जाखल शहर के लोगों को इस समय गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे ओवरब्रिज एवं अंडरब्रिज के निर्माण कार्य के चलते शहर और मंडी को जोड़ने वाले कई महत्वपूर्ण रास्ते लंबे समय से बंद हैं। इससे किसानों, आढ़तियों, व्यापारियों, मजदूरों, ट्रांसपोर्टरों और आम नागरिकों की आवाजाही बुरी तरह प्रभावित हुई है।

सांसद ने कहा कि रास्तों के अवरुद्ध होने का सबसे अधिक असर जाखल की अनाज मंडी और उससे जुड़ी व्यापारिक गतिविधियों पर पड़ रहा है। कृषि उपज को मंडी तक लाने और वहां से ले जाने में परेशानी हो रही है। लोगों को वैकल्पिक लंबे रास्तों से आवागमन करना पड़ रहा है, जिससे अतिरिक्त समय और धन खर्च होने के साथ व्यापारिक गतिविधियां भी प्रभावित हो रही हैं। इस स्थिति के कारण स्थानीय लोगों में रोष बढ़ रहा है और वे लंबे समय से समस्या के शीघ्र समाधान की मांग कर रहे हैं।

कुमारी सैलजा ने कहा कि विकास कार्य जनता की सुविधा के लिए होते हैं, इसलिए निर्माण के दौरान भी यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि लोगों का दैनिक जीवन और कारोबार अनावश्यक रूप से प्रभावित न हो। विशेष रूप से अनाज मंडी जैसे महत्वपूर्ण व्यावसायिक केंद्र तक किसानों और व्यापारियों की निर्बाध पहुंच बनाए रखना आवश्यक है।

कुमारी सैलजा ने केंद्रीय रेल मंत्री से अनुरोध किया कि रेलवे के संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देकर ओवरब्रिज एवं अंडरब्रिज के निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए। जब तक निर्माण कार्य पूरा नहीं होता, तब तक जाखल शहर और मंडी के बीच आम नागरिकों, किसानों तथा व्यापारियों की आवाजाही के लिए सुरक्षित अस्थायी अथवा वैकल्पिक मार्ग की तत्काल व्यवस्था की जाए।

कुमारी सैलजा ने निर्माण कार्य की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने की भी मांग की, ताकि परियोजना अनावश्यक रूप से लंबित न रहे और जाखल क्षेत्र के लोगों को जल्द से जल्द इस समस्या से स्थायी राहत मिल सके।

सफाई कर्मचारियों से किए वादे पूरे करे सरकार, शहरों को गंदगी से दिलाए निजात : कुमारी सैलजा

सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि प्रदेश सरकार को सफाई कर्मचारियों से किए गए वादों भू को तत्काल पूरा कर उन्हें न्याय देना चाहिए। सरकार की वादाखिलाफी के कारण सफाई कर्मचारियों को बार-बार आंदोलन और हड़ताल का रास्ता अपनाना पड़ रहा है, जिसका खामियाजा कर्मचारियों के साथ-साथ प्रदेश की आम जनता को भी भुगतना पड़ रहा है।

कुमारी सैलजा ने कहा कि सफाई कर्मचारी समाज की स्वच्छता व्यवस्था की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं। गरीब और मेहनतकश सफाई कर्मचारियों की जायज मांगों को लंबे समय तक लंबित रखना उनके साथ अन्याय है। सरकार ने बातचीत और समझौतों के दौरान जो आश्वासन दिए थे, उन्हें केवल कागजों और घोषणाओं तक सीमित रखने के बजाय तुरंत लागू किया जाना चाहिए।

सांसद ने कहा कि हड़ताल के कारण सिरसा सहित प्रदेश के अनेक शहरों में सड़कों और बाजारों में कचरे के ढेर लग गए हैं, जिससे बीमारी फैलने का खतरा बढ़ रहा है। सरकार कर्मचारियों की मांगों का सम्मानजनक समाधान निकालकर हड़ताल समाप्त करवाए और पूरे प्रदेश में तत्काल सफाई अभियान चलाकर शहरों को गंदगी से निजात दिलाए।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

तमिलनाडु में स्वतंत्रता दिवस पर सैल्यूट को लेकर छिड़ा घमासान, सीएम विजय और तृषा से जुड़ा है मामला

DMK Lashehs Out On CM Vijay:तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और अभिनेता विजय के लिए स्वतंत्रता दिवस समारोह विवादों में घिर गया है। 15 अगस्त को हुए कार्यक्रम में अभिनेत्री तृषा कृष्णन पहली कतार में बैठी नजर आई। कार्यक्रम के दौरान तृषा और मुख्यमंत्री विजय एक-दूसरे को सैल्यूट करते नजर आए। अब इस पर घमासान मच गया है।

तमिलनाडु विधानसभा में सीएम विजय का बड़ा दावा, बोले- ‘मेरी मेज पर भ्रष्टाचार की दो फाइलें’

तमिलनाडु विधानसभा में मुख्यमंत्री जोसेफ विजय ने पूर्व मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और डीएमके पर भ्रष्टाचार को लेकर बड़ा हमला बोला है। सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायकों के बीच बहस के दौरान विजय ने दावा किया कि उनके पास पिछली डीएमके सरकार से जुड़ी भ्रष्टाचार की दो फाइलें हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast