
Cricket Commentary: इन दिनों टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेल रही है। जिसकी चर्चा अब संसद में भी होने लगी है। बीते दिन यानी 10 फरवरी को राज्यसभा में तृणमूल कांग्रेस के सांसद मोहम्मद नदीमुल हक ने क्रिकेट कमेंट्री का मुद्दा उठाया। साथ उसे बेहतर बनाने पर जोर देने के लिए कहा गया।
राज्यसभा सांसद मोहम्मद नदीमुल हक ने सदन में क्रिकेट कमेंट्री से जुड़ा मामला प्रश्नकाल में उठाया। उन्होंने कहा कि आकाशवाणी पर क्रिकेट कमेंट्री को जारी रखना चहिए। जिसके बाद पूरे सदन में उनके इस मुद्दा की सराहना की गई। साथ ही राज्यसभा के सभापति और देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने उनकी जमकर तारीफ की।
हर भाषा में क्रिकेट कमेंट्री कराई जानी चाहिए- मोहम्मद नदीमुल हक
मोहम्मद नदीमुल हक ने कहा कि हमें आकाशवाणी पर हर भाषा में क्रिकेट कमेंट्री कराई जानी चाहिए। इस समय ऐसा नहीं हो रहा है। जिसके पीछे पैसे की कमी का हवाला दिया जाता है। उन्होंने कहा कि ये बिल्कुल सही नहीं हैं, क्योंकि आकाशवाणी को करोड़ों सुनते है। हमें उसकी ताकत और क्षमता का इस्तेमाल करना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने आकाशवाणी के ब्राडकास्ट राइट बीसीसीआई को नहीं देने का मुद्दा भी उठाया।
दिन-पर-दिन रेडियों पर क्रिकेट कमेंट्री का स्तर गिरता ही जा रहा है- सांसद
टीएमसी सांसद ने कहा कि दिन-पर-दिन रेडियों पर क्रिकेट कमेंट्री का स्तर गिरता ही जा रहा है। इसकी परंपरा खत्म होती जा रही है। उन्होंने बताया कि रेडियों से क्रिकेट कमेंट्री के बड़े क्रिकेट के कमेंटेटर्स हमें मिले हैं। साथ ही उन्होंने उनके नाम भी बताए। इस लिस्ट में सुशील दोशी, सुनील गुप्ता, विनीत और प्रकाश वानकर के नाम शामिल है।
नदीमुल हक ने कहा कि क्रिकेट कमेंट्री को आकाशवाणी पर और भी बेहतर बनाया जा सकता है। हमें उस पर और अच्छे कंटेंट और वर्ल्ड क्लास क्रिकेट प्रोड्यूस किया जा सकता है। ऐसा कर हम और अधिक लोगों तक पहुंच बना सकते हैं।
Leave a comment