Search KhabarFast

Press ESC to close

UP News: नोएडा में सैलरी बढ़ाने की मांग पर कर्मचारियों का हिंसक प्रदर्शन, गाड़ियों को आग के हवाले कर जताया विरोध

UP News: नोएडा में सैलरी बढ़ाने की मांग पर कर्मचारियों का हिंसक प्रदर्शन, गाड़ियों को आग के हवाले कर जताया विरोध

Noida Salary Hike Protest: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा फेज-2 (होजरी कॉम्प्लेक्स) में सैलरी बढ़ोतरी की मांग को लेकर कई कंपनियों के कर्मचारियों का प्रदर्शन सोमवार को हिंसक रूप ले गया। तीन-चार दिनों से चल रहे शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान कर्मचारी भड़क गए और उन्होंने कई वाहनों में तोड़फोड़ कर उनमें आग लगा दी। पुलिस पर पत्थरबाजी भी हुई, जिसके बाद स्थिति नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे गए। इस हिंसा से सेक्टर-62 से NH-9 और दादरी रोड पर भारी ट्रैफिक जाम लग गया, जिससे आम लोगों को काफी परेशानी हुई। 

नोएडा के कर्मचारियों का उग्र प्रदर्शन

बता दें, प्रदर्शन मुख्य रूप से मदरसन कंपनी समेत आसपास की कंपनियों के कर्मचारियों द्वारा किया जा रहा था। कर्मचारियों का आरोप है कि बढ़ती महंगाई के बावजूद उनकी सैलरी नहीं बढ़ाई जा रही है। कई लोग 12 घंटे की शिफ्ट में काम करने के बावजूद न्यूनतम वेतन से भी कम पा रहे हैं। कर्मचारी समान वेतन वृद्धि की मांग कर रहे थे।

सोमवार सुबह प्रदर्शन उग्र होते ही कर्मचारियों ने सड़क जाम कर दी। नाराज भीड़ ने मौके पर खड़ी कई निजी और सरकारी गाड़ियों (पुलिस वाहन सहित) को नुकसान पहुंचाया, कुछ वाहनों को पलट दिया और करीब चार गाड़ियों में आग लगा दी। प्रदर्शनकारियों ने पत्थरबाजी भी की, जिससे पुलिसकर्मी भी घायल हुए। पुलिस ने स्थिति संभालने के लिए भारी बल तैनात किया और आंसू गैस का इस्तेमाल किया। 

Also read: सहारनपुर की 8वीं पास हर्षिता अरोड़ा के स्कूल छोड़ने से परिवार हुआ था नाराज, आज करोड़ों की कंपनी और अमेरिका में अलग पहचान

कंपनी प्रबंधन और प्रशासन 

कर्मचारियों का कहना है कि कंपनी प्रबंधन उनकी मांगों पर कोई ध्यान नहीं दे रहा। प्रशासन ने पहले भी बैठकें बुलाई थीं, लेकिन कोई ठोस समाधान नहीं निकला। पुलिस ने कहा कि स्थिति को जल्द नियंत्रित कर लिया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

नोएडा के बाद फरीदाबाद में सैलरी बढ़ाने की मांग तेज, कर्मचारियों का फूटा गुस्सा

Haryana News:नोएडा के फेज-2 में प्राइवेट कंपनी के कर्मचारी सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। 13 अप्रैल को प्रदर्शन हिंसक हो गया। नोएडा में कर्मचारियों ने गाड़ी को आग के हवाले कर दिया। अब प्रदर्शन की आच नोएडा से फरीदाबाद तक पहुंच गया है।

Bihar News:48 घंटे का इंतजार और बिहार को मिलेगा नया मुख्यमंत्री! CM हाउस में मंथन का दौर जारी

Bihar News: बिहार की राजनीति में अगल 48 घंटे काफी अहम माने जा रहा हैं। वैसे तो किसी को नहीं पता की नीतीश कुमार कब कौन सा फैसला लेंगे लेकिन, उन्होंने 14 अप्रैल को कैबिनेट की बैठक बुलाई है। जिसके काफी मायने निकाले जा रहे हैं।

हरियाणा में नगर निगम चुनावों की तारीखों का ऐलान, जानें कब होंगे चुनाव

Haryana Municipal Corporation Elections 2026: हरियाणा में नगर निगम चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुकी है। पंचकूला में राज्य के चुनाव आयुक्त देवेंद्र कल्याण ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव की तारीखों का ऐलान किया है। सबसे उन्होंने कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती और बैशाखी पर्व की शुभकामनाएं देता हूं। देवेंद्र कल्याण कहा कि प्रदेश में निकाय चुनाव की तारीख का आज शेड्यूल जारी किया जा रहा है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast