
Delhi News: लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्रेड डील को लेकर पीएम मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कहा, "प्रधानमंत्री मोदी घबराए हुए हैं। जो ट्रेड डील 4 महीने से रुकी हुई थी। किसी न किसी कारण से नरेंद्र मोदी ने कल शाम उस डील को साइन कर दिया। नरेंद्र मोदी पर दबाव है, भयंकर दबाव है। नरेंद्र मोदी की इमेज का गुब्बारा फूट सकता है। हमारे प्रधानमंत्री को कॉम्प्रोमाइज कर दिया गया है। किसने किया है, कैसे किया है ये देश की जनता को सोचना है। अमेरिका में अडानी पर एक केस है। वो अडानी को नहीं नरेंद्र मोदी के वित्तीय ढांचे को टारगेट कर रहा है। एपस्टीन फाइल्स में अभी और माल है जो अभी रिलीज नहीं हुआ है।
लोकसभा में नेता राहुल गांधी ने कहा, "राष्ट्रपति के भाषण में एक बहुत ही ज़रूरी मामला राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा है। पाकिस्तानियों, चीनियों और हमारे बीच संबंध। इस लेख में एक बहुत ही ज़रूरी बात है जिसे मैंने वेरिफाई किया है। इसमें PM के रिएक्शन के बारे में बताया गया है। हमारे राष्ट्रपति का भाषण उस रास्ते के बारे में था जो भारत को अपनाना है। उन्होंने कहा कि आज दुनिया के मंच पर, अंतरराष्ट्रीय मामलों में मुख्य मुद्दा चीन और अमेरिका के बीच टकराव है। यह हमारे राष्ट्रपति के भाषण का मुख्य हिस्सा है। मैं बस इतना कह रहा हूं कि मुझे चीन और भारत के बीच क्या हुआ और हमारे PM ने इस पर कैसे रिएक्शन दिया, इस बारे में बयान देने दें। मुझे क्यों रोका जा रहा है?BJP सांसदों ने राहुल गांधी के इस मुद्दे पर बोलने पर आपत्ति जताई।
मुझे बोलने दिया जाए- राहुल गांधी
राहुल गांधी ने इस दौरान कहा, 'मैं सीधा जिक्र नहीं करूंगा। मुझे बोलने दिया जाए। मैं विपक्ष का नेता हूं, मुझे बोलने के लिए किसी से इजाजत लेने की जरूरत नहीं है। मैंने राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा उठाया है।
Leave a comment