Search KhabarFast

Press ESC to close

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, राजधानी के इन इलाकों से दबोचे गए 12 अवैध बांग्लादेशी

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, राजधानी के इन इलाकों से दबोचे गए 12 अवैध बांग्लादेशी

Delhi Police Arrest 12Illegal Bangladeshi: दिल्ली पुलिस ने 12 अवैध बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया हैं। ये गिरफ्तारी दक्षिण-पूर्वी दिल्ली और दक्षिणी दिल्ली से की गई है। इस मामले में पुलिस ने बताया कि अवैध बांग्लादेशियों के खिलाफ काफी समय से सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। जिसके तहत आज 12 अवैध बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया गया हैं। पुलिस ने आगे बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी बांग्लादेशी अवैध तरीके से भारत में घुसे थे। इनके पास से कई अवैध कागजात भी मिले हैं।

अवैध बांग्लादेशियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन जारी

दरअसल, आज दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दक्षिण-पूर्वी दिल्ली और दक्षिणी दिल्ली से 12 अवैध बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया हैं। इस मामले में पुलिस ने बताया कि सदर बाजार इलाके से दो अवैध बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया गया हैं। सदर बाजार इलाके से गिरफ्तार किए गए दो अवैध बांग्लादेशियों की पहचान मोहम्मद बिलाल और फारूख के रूप में हुई है।

पुलिस ने आगे बताया कि इन दोनों के अलावा बहारी दिल्ली के इलाके से 3 अवैध बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया गया है। इन तीनों की पहचान सफरुद्दीन, इब्राहिम और सोराब के रूप में की गई है। पुलिस ने सभी के खिलाफ फॉरनर एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। वहीं, इस सर्च अभियान में कई और बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया गया हैं। जिसके पास से अवैध डॉक्यूमेंट मिले हैं।

नॉर्थ दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने क्या कहा?

इस मामले में नॉर्थ दिल्ली पुलिस कमिश्नर राजा भाटी ने कहा कि गिरफ्तार किए गए सभी बांग्लादेशियों के खिलाफ फॉरेनर एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। इसी के साथ अवैध बांग्लादेशी नागरिकों को उनके देश वापस भेजने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Onion Price : चीनी के बाद प्याज ने बिगाड़ा किचन का बजट, दो हफ्ते के भीतर रेट हुआ डबल!

Onion Price Increase: देश भर में बढ़ती चीनी की कीमत ने रसोई की बजट को बिगाड़ दिया है। अब प्याज ने भी अपना रंग बदलना शुरू कर दिया है। दो हफ्तों के भीतर प्याज की कीमत हुई दोगुनी। अगस्त की शुरुआत में जहां प्याज 25 से 30 रुपए किलो थी, वहीं, अब इसका खुदरा भाव 60 से 70 रुपए किलो तक पहुंच गया है।

Gold-Sliver Rate Today 25 August 2026: आज फिर बदले सोने-चांदी के दाम, सोना ₹1.63 लाख तो चांदी ₹2.44 लाख के पार

Gold-Sliver Rate Today 25 August 2026: ईरान-अमेरिका तनाव के बीच सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। बाजार खुलने से पहले MCX पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव 0.08% यानी 129 रुपये गिरकर 1,63,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जबकि बुलियन्स के मुताबिक कीमत 1,63,490 रुपये और अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार सभी टैक्स सहित 1,64,400 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 4,735.60 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। वहीं, चांदी के MCX वायदा भाव में 1.03% यानी 2,534 रुपये की गिरावट दर्ज हुई और यह 2,44,063 रुपये प्रति किलो रहा, जबकि पिछले सत्र में भाव 2,46,597 रुपये प्रति किलो था। बुलियन्स के मुताबिक चांदी 2,45,250 रुपये प्रति किलो और अंतरराष्ट्रीय बाजार में 69.12 डॉलर प्रति औंस रही। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार चांदी 2,53,500 रुपये प्रति किलो, जबकि गुडरिटर्न्स के मुताबिक 2,60,000 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई।

दिल्ली-NCR में भारी बारिश, कई इलाकों में जलभराव; गुरुग्राम में वर्क फ्रॉम होम की सलाह

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में मंगलवार को एक बार फिर तेज बारिश का दौर जारी है। दिल्ली के कई हिस्सों में सुबह से ही मूसलाधार बारिश हो रही है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast