Search KhabarFast

Press ESC to close

Delhi News: दिल्ली में प्रदूषण का अटैक! AIIMS से वजीरपुर तक बिगड़ी हवा, जानें अपने इलाके का हाल

Delhi News: दिल्ली में प्रदूषण का अटैक! AIIMS से वजीरपुर तक बिगड़ी हवा, जानें अपने इलाके का हाल

Delhi News: दिल्ली में प्रदूषण ने एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है। शनिवार सुबह राजधानी की हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में दर्ज की गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के मुताबिक, सुबह 7 बजे दिल्ली का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 279 रहा। हालांकि, कई इलाकों में प्रदूषण का स्तर इससे कहीं ज्यादा दर्ज किया गया और कुछ मॉनिटरिंग स्टेशन बहुत खराब श्रेणी में पहुंच गए।

दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में प्रदूषण का स्तर काफी अलग रहा। AIIMS में AQI 369 और चांदनी चौक में 365 दर्ज किया गया। वहीं वजीरपुर में 332, आनंद विहार में 327, IIT दिल्ली में 308 और बवाना में 304 AQI रिकॉर्ड हुआ। इन सभी इलाकों की हवा बहुत खराब श्रेणी में रही। दूसरी ओर, आरके पुरम में AQI 274, IGI एयरपोर्ट टर्मिनल-3 पर 242, नजफगढ़ में 236, नरेला में 245 और द्वारका सेक्टर-8 में 241 दर्ज किया गया। इन क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में बनी हुई है।

CPCB के मुताबिक AQI की छह श्रेणियां

प्रदूषण के स्तर को समझने के लिए CPCB ने AQI को छह श्रेणियों में बांटा है। 0 से 50 तक का AQI अच्छा, 51 से 100 संतोषजनक और 101 से 200 मध्यम माना जाता है। इसके बाद 201 से 300 खराब, 301 से 400 बहुत खराब और 401 से 500 गंभीर श्रेणी में आता है। ऐसे में दिल्ली का औसत AQI 279 होना राजधानी में प्रदूषण की गंभीर स्थिति की ओर इशारा करता है।

17 नवंबर को हटाई गई थीं GRAP-3 की पाबंदियां

इससे पहले 17 नवंबर को वायु गुणवत्ता में सुधार को देखते हुए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने दिल्ली-NCR में GRAP के तीसरे चरण की पाबंदियां हटाने का फैसला किया था। इसके बाद सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों में सभी कक्षाओं के लिए फिजिकल पढ़ाई दोबारा शुरू करने के निर्देश दिए गए थे।

CM रेखा गुप्ता ने प्रदूषण नियंत्रण के उपायों की समीक्षा की

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस सप्ताह दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (DPCC) के इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की। इस दौरान उन्होंने राजधानी में प्रदूषण के अलग-अलग स्रोतों और उन्हें नियंत्रित करने के लिए उठाए जा रहे कदमों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 10 वर्षों की तुलना में इस नवंबर में कुछ राहत जरूर मिली है, लेकिन प्रदूषण के खिलाफ कार्रवाई में कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी।

सड़कों की सफाई और धूल नियंत्रण पर जोर

बैठक में मुख्यमंत्री ने नगर निगम (MCD) और लोक निर्माण विभाग (PWD) को सड़कों, फुटपाथों और सेंट्रल वर्ज की सफाई तेज करने के निर्देश दिए। इसके लिए मैकेनाइज्ड स्वीपिंग, पानी का छिड़काव और रोड वॉशिंग जैसे उपायों को प्रभावी ढंग से लागू करने पर जोर दिया गया।

निर्माण स्थलों पर भी बढ़ेगी सख्ती

प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए निर्माण और तोड़फोड़ वाली जगहों पर निगरानी बढ़ाई जा रही है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी निर्माण स्थलों पर ग्रीन नेट, बैरिकेडिंग और विंडब्रेकर की उचित व्यवस्था होनी चाहिए। साथ ही धूल रोकने के उपाय केवल कागजों तक सीमित न रहें, बल्कि उनका असर जमीन पर भी दिखाई देना चाहिए। सरकार ने संबंधित विभागों को आपसी तालमेल के साथ प्रदूषण नियंत्रण के प्रयास तेज करने को कहा है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Aaj Ka Mausam 21 November 2026: बिहार-झारखंड में बारिश, दिल्ली-NCR में कोहरा, जानें यूपी-पंजाब समेत देशभर का हाल

Aaj Ka Mausam 21 November 2026: देशभर में मौसम का मिजाज अलग-अलग देखने को मिल सकता है। दक्षिण-पूर्वी तट पर चक्रवात 'अकवान' का असर कम होने लगा है। गोपालपुर के नजदीक समुद्र तट से गुजरने के बाद यह तूफान कमजोर होकर निम्न दबाव के क्षेत्र में बदल रहा है। इसके बावजूद इससे पैदा हुई नमी के चलते पूर्वी और मध्य भारत के कई राज्यों में बारिश की संभावना बनी हुई है। दूसरी तरफ, उत्तर भारत में तापमान में गिरावट के साथ ठंड का अहसास बढ़ने लगा है। सुबह और रात के समय धुंध व कोहरे की चादर देखने को मिल रही है। IMD के मुताबिक, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड समेत पूर्वोत्तर और मध्य भारत के कुछ इलाकों में आज बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं।

PM Modi: पीएम मोदी ने किया SCO सभ्यता संवाद मंच का उद्घाटन, बोले- सांस्कृतिक जुड़ाव ही वैश्विक शांति की सबसे बड़ी गारंटी

PM Modi Addresses SCO Civilization: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले शंघाई सहयोग संगठन (SCO) सभ्यता संवाद मंच का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में जब दुनिया में युद्ध और अशांति की चर्चाएं हावी हैं, तब भारत में सभ्यताओं के आपसी संबंधों पर संवाद होना बेहद महत्वपूर्ण है। पीएम मोदी ने सांस्कृतिक जुड़ाव को वैश्विक शांति की सबसे बड़ी गारंटी बताया। उन्होंने कहा कि सभ्यताओं के बीच संवाद ने दुनिया के विचारों को बदला है और उन्हें समृद्ध बनाया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast