Search KhabarFast

Press ESC to close

दिल्ली में तेज रफ्तार का कहर, कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवकों की दर्दनाक मौत

दिल्ली में तेज रफ्तार का कहर, कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवकों की दर्दनाक मौत

Delhi Road Accident: दिल्ली में तेज रफ्तार और लापरवाही एक बार फिर दो जिंदगियां निगल गई। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के खजूरी खास इलाके में हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोप है कि एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को पीछे से इतनी जोरदार टक्कर मारी कि बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही जिंदगी खत्म हो गई।

जानकारी के मुताबिक, उत्तर-पूर्वी दिल्ली के थाना खजूरी खास इलाके में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। घटना भजनपुरा मेट्रो स्टेशन के पास की बताई जा रही है, जहां एक मारुति सेलेरियो कार ने पीछे से बुलेट मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि बाइक पर सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। PCR की मदद से दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान 31 वर्षीय रोहित और 33 वर्षीय हेमंत के रूप में हुई है, जो करावल नगर इलाके के रहने वाले थे।

जांच में जुटी पुलिस

स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन पुलिस की तरफ से सख्त कार्रवाई नजर नहीं आती। लोगों का आरोप है कि रात के समय सड़कों पर ना तो पर्याप्त चेकिंग होती है और ना ही तेज रफ्तार वाहनों पर प्रभावी नियंत्रण। पुलिस ने आरोपी हिमांशु को गिरफ्तार कर लिया है और हादसे में इस्तेमाल कार को कब्जे में ले लिया है। फोरेंसिक टीम ने मौके से सबूत जुटाए हैं और मामले की जांच जारी है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

सीएम योगी तरह फायरब्रांड....बंगाल के नए सीएम शुभेंदु अधिकारी ने क्यों किया अविवाहित रहने का फैसला

Suvendhu Adhakari Story: 2026 का आरंभ भाजपा के लिए प्रचंड हुआ है। वर्षां से बंगाल में सत्ता पाने की चाहत रखने वाली भाजपा का 2026 में इंतजार खत्म हुआ। 2026 के विधानसभा चुनाव में टीएमसी के किले को धवस्त करते हुए भाजपा ने पहली बार राज्य में सरकार बनाई और शुभेंदु अधिकारी मुख्यमंत्री बने।

New CDS: देश के नए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बने एनएस राजा सुब्रमणि, तीनों सेनाओं में बिठाएंगे तालमेल

NS Raja Appointed As New CDS:देश को नया सीडीएस यानी चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ मिल गया है। एनएस राजा सुब्रमणि देश के नए सीडीएस बनाए गए हैं। वह अनिल चौहान की जगह लेंगे। अब एनएस राजा सुब्रमणि के हाथों में तीनों सेनाओं की कमान होगी। वह तीनों सेनाओं के बीच तालमले बिठाएंगे।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast