Search KhabarFast

Press ESC to close

दुल्हन घर आई तो चचेरा भाई तमंचे से कर रहा था फायरिंग, दूल्हे के चाचा के सीने में लगी गोली, हुई मौत

दुल्हन घर आई तो चचेरा भाई तमंचे से कर रहा था फायरिंग,  दूल्हे के चाचा के सीने में लगी गोली, हुई मौत

Jhansi News: उत्तर प्रदेश के झांसी बड़ागांव थाना क्षेत्र के ढिमरौनी गांवमें गोली लगने से दूल्हे के चाचा की मौत हो गई। दुल्हन घर पर आई थी। नशे में धुत चचेरा भाई खुशी में तमंचे से फायरिंग कर रहा था। तभी एक गोली दूल्हे के चाचा के सीने में जा लगी। इससे वो बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े।

परिजन आनन फानन में उनको मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और पुलिस ने शव कब्जे में लेकर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। पूरा मामला  बड़ागांव थाना क्षेत्र के ढिमरौनी गांव का है।

Also read: UP News: हमीरपुर में बारात के बीच बवाल, दबंगों ने दूल्हे को गाड़ी से खींचकर पीटा, तोड़फोड़ से शादी में मचा हड़कंप

आरोपी से पूछताछ जारी

एसपी सिटी प्रीति सिंह ने बताया थाना बड़ागांव क्षेत्र अंतर्गत एक परिवार में दूल्हा दुल्हन के आगमन के अवसर पर दूल्हे के चाचा द्वारा हर्ष फायरिंग की गई। इस घटना में परिवार के ही एक सदस्य गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसे इलाज के लिए परिजनों द्वारा  मेडिकल कालेज लाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। मृतक के शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। आरोपी गोपाल को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हरियाणा के कर्मचारियों को हाई कोर्ट से बड़ी राहत, नियमितीकरण पर नए सिरे से होगा फैसला

हरियाणा सरकार के विभिन्न विभागों, बोर्डों और निगमों में काम कर रहे हजारों कच्चे, अनुबंधित और अस्थायी कर्मचारियों को पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है।

हरियाणा बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट 2026 जल्द होगा जारी, ऐसे करें चेक परिणाम

हरियाणा बोर्ड के छात्रों का इंतजार अब जल्द खत्म होने वाला है। Board of School Education Haryana यानी HBSE जल्द ही 10वीं और 12वीं परीक्षा परिणाम 2026 घोषित करने जा रहा है।

Haryana News:HCS अधिकारियों को लेकर बड़ा फैसला, 40 से ज्यादा उम्र वाले अधिकारियों को देना होगा हेल्थ सर्टिफिकेट

Haryana News: हरियाणा सरकार ने एचसीएस अधिकारियों को लेकर बड़ा फैसला लिया है। एचसीएस अधिकारियों के एपीआर भरने के नियमों में बदलाव किया गया है। इन बदलाव के तहत अब अधिकारियों को अपना हेल्थ सर्टिफिकेट देना होगा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast