Search KhabarFast

Press ESC to close

सूर्या के बाद किसको मिलेगी टी20 की कमान, संजू सैमसन या अय्यर; जानें किसका पलड़ा भारी

सूर्या के बाद किसको मिलेगी टी20 की कमान, संजू सैमसन या अय्यर; जानें किसका पलड़ा भारी

Speculation For Team India: भारतीय क्रिकेट टीम में अब बदलाव तय माना जा रहा है।  लगातार दूसरी बार टी20 विश्व विजेता बनने के बाद टीम इंडिया के नेतृत्व में बदलाव के कयास लगाए जा रहे हैं। टीम को वर्ल्ड कप जिताने के बाद भी सूर्यकुमार यादव की कप्तानी खतरे में हैं। इसके मद्देनजर एक बड़ा दावा किया गया है।

एक रिपोर्ट के अनुसार, संजू सैमसन भारतीय टीम के नए टी20 कप्तान हो सकते हैं। आईपीएल खत्म होने के बाद उनको कप्तान बनाया जा सकता है। बताया जा रहा है कि अगली बार जब भारतीय टीम इस फॉर्मेट की सीरीज में मैदान पर उतरेगी, तो एक नया कप्तान होगा।

अय्यर या सैमसन किसको मिलेगी कमान

एक रिपोर्ट में खुलासा किया गया है कि अय्यर की जगह संजू सैमसन टीम इंडिया के नए टी20 कप्तान बनाए जा सकते हैं। जून के अंत में जब भारतीय टीम आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर जाएगी तो संजू सैमसन को टीम इंडिया की कमान सौंपी जा सकती है।  संजू पिछले कुछ वक्त से शानदार फॉर्म में हैं, जो उन्होंने विश्व कप के दौरान भी दिखाई थी, जब उनकी टीम में एंट्री हुई और उन्होंने खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई। तब उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी चुना गया था। इसके अलावा वो फिलहाल आईपीएल में बल्ले से कमाल दिखा रहे हैं।  

Also read: कोलकाता ने हैरादाबाद के विजय अभियान को रोका, कमिंस की सेना को उसके किले में दी मात

सूर्या को आखिरी मौका देने 

रिपोर्ट में ये भी दावा किया जा रहा कि सेलेक्शन कमेटी मौजूदा कप्तान सूर्यकुमार को एक आखिरी मौका देना चाहती है तो संभावना है कि वो आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर टीम की अगुवाई करते दिखेंगे। ऐसी स्थिति में सैमसन को उप-कप्तान बनाया जा सकता है। फिलहाल टीम के उप-कप्तान अक्षर पटेल हैं लेकिन आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की अगुवाई कर रहे हैं। ऐसे में उनकी स्थिति को देखते हुए चयनकर्ता समिति उनके बजाए सैमसन को मौका दे सकती है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

यशस्वी जायसवाल और शेफाली वर्मा को NADA का नोटिस, डोप टेस्ट मिस करने का मामला

भारतीय क्रिकेट के दो बड़े नाम यशस्वी जायसवाल और शेफाली वर्मा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी National Anti Doping Agency (NADA) ने दोनों खिलाड़ियों को नोटिस जारी किया है।

गौतम गंभीर की बड़ी सिफारिश, ये धुरंधर संभाल सकता है टीम इंडिया की कोचिंग

नई दिल्ली:  टीम इंडिया में जल्द ही एक बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। क्रिकेट से जुड़ी एक वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय टीम को जल्द ही एक स्पिन बॉलिंग कोच मिल सकता है। टीम इंडिया के कोच गौतम गंभीर ने भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) को एक स्पिन बॉलिंग कोच नियुक्त करने की सिफारिश की है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast