महाकुंभ में कातिल बना पति, झूठ छुपाने के बोला - मेले में खो गई पत्नी

महाकुंभ में कातिल बना पति, झूठ छुपाने के बोला - मेले में खो गई पत्नी

Prayagraj Crime News: प्रयागराज से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां दिल्ली का रहने वाला एक शख्स अपनी पत्नी के साथ महाकुंभ स्नान के लिए गया। फिर होटल में जाकर उसकी हत्या कर दी। इस मामले ने सभी को हैरान कर दिया हैं। क्योंकि शख्स पहले अपनी पत्नी के साथ महाकुंभ स्नान के लिए आया। दोनों कपल साथ में संगम किनारे घूमे और फोटो खिंचवाई। लेकिन उसके बाद जो हुआ, वो चौंकाने वाला था। घूमने-फिरने के बाद दोनों होटल गए, जहां पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया।

हत्या के बाद पति फरार

पुलिस को इस हत्या की जानकारी होटल वालों की तरफ से मिली। जिसकी बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इस मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि जहां दिल्ली का रहने वाला एक शख्स अपनी पत्नी के साथ महाकुंभ स्नान के लिए आया। वहां घूमे-फिरे और होटल में जाकर पति ने  पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी हत्या के बाद अपने घर गया। जहां उसने अपने परिवार वालों को बताया कि पत्नी कुंभ मेले में कहीं खो गई है।

पिता की इस बात पर बच्चों को भरोसा नहीं हुआ। इसलिए मां की खोस में बेटा प्रयागराज आ गया। जहां उसने पुलिस की मदद से अपनी मां को खोजने की कोशिश की। जांच पड़ताल में पुलिस को एक शव मिला, जिसे देख बेटा रो पड़ा। क्योंकि ये शव उसकी मां का ही था। इस मामला का खुलासा होने के बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया।

पत्नी की हत्या की साजिश

इस मामले में पुलिस ने बताया कि आरोपी का नाम अशोक कुमार हैं। वह दिल्ली नगर निगम में सफाई कर्मचारी है। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी का किसी दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध था। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह पिछले तीन महीनों से अपनी पत्नी की हत्या की साजिश रच रहा था। इस साजिश को उसने महाकुंभ में अंजाम दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी पति इतना शातिर था कि उसने पत्नी की हत्या के बाद पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। लेकिन उसकी ये चालाकी काम नहीं आई। अब आरोपी पति पुलिस के शिकंजे में है।

Leave a comment