Search KhabarFast

Press ESC to close

वानखेड़े की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने उठाए सवाल, शाहरुख के खिलाफ किया था केस

वानखेड़े की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने उठाए सवाल, शाहरुख के खिलाफ किया था केस

Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने एनसीबी के पूर्व जोनल निदेशक समीर वानखेड़े से मानहानि के केस की याचिका की स्वीकार्यता पर सवाल उठाया है। दरअसल, समीर वानखेड़े ने शाहरुख और उनकी पत्नी गौरी खान के मालिकाना हक वाली रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और नेटफ्लिक्स के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कराया है। आरोप है कि इन कंपनियों ने अपनी सीरीज 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' में कथित तौर पर उनकी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाई है।

कोर्ट ने किया ये सवाल

न्यायमूर्ति पुरुषेंद्र कुमार कौरव ने वानखेड़े के वकील से पूछा कि दिल्ली में ये याचिका कैसे स्वीकार्य है। इसके जवाब में वानखेड़े के वकील अधिवक्ता संदीप सेठी ने कहा कि वेब सीरीज दिल्ली सहित सभी शहरों के लिए है और अधिकारी को यहां बदनाम किया गया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वह अपनी याचिका में संशोधन करेंगे। इसके बाद अदालत ने उन्हें दोबारा से सही आवेदन दार्ज करने के लिए समय दिया, जिसके बाद ही वह मामले की सुनवाई करेगी।

वानखेड़े ने लगाए ये आरोप

मानहानि का आरोप लगाते हुए अपनी याचिका में समीर वानखेड़े ने रेड चिलीज, नेटफ्लिक्स और अन्य के खिलाफ स्थायी और अनिवार्य राहत निषेधाज्ञा, घोषणा और हर्जाने के रूप में राहत मांगी है। उन्होंने ये भी कहा है कि वह आर्यन खान के निर्देशन में बने पहले शो 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' में एक झूठे, दुर्भावनापूर्ण और मानहानि करने वाले वीडियो से वह आहत हैं। याचिका में दावा किया गया कि ये सीरीज नशीली दवाओं के खिलाफ प्रवर्तन एजेंसियों को गलत और अपमानजनक तरीके से दिखाती है। साथ ही ये सीरीज जानबूझकर समीर वानखेड़े की प्रतिष्ठा को गलत तरीके से खराब करने के इरादे से बनाई गई है। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

'तुम्हारे जुनून ने लोगों का दिल जीत लिया', R. Madhavan को पद्म श्री सम्मान मिलने पर पत्नी सरिता हुई गदगद

R. Madhavan Padma Shri Award: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टरों में से एक एक्टर आर. माधवन किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। बीते दिन उन्हें पद्म श्री सम्मान से नवाजा दिया, जो उनके लिए और उनके फैंस के लिए गर्व का पल था। बॉलीवुड सेलेब्स से लेकर फैंस तक सभी उन्हीं बधाई दे रहे हैं।

पद्म भूषण समारोह के बाद अलका याग्निक ने शेयर किया भावुक पोस्ट, सेहत पर दिया बड़ा अपडेट; बोलीं - मुश्किल दौर से...

Alka Yagnik Health Update: 'मेलोडी क्वीन' के नाम से मशहूर प्लेबैक सिंगर अलका याग्निक को कौन नहीं जानता। 'टिप टिप बरसा पानी' , 'कैसे मुझे तुम मिल गई', से लेकर 'अगर तुम साथ हो', अपनी मधुर आवाज से उन्होंने संगीत जगत में अपनी अलग पहचान बनाई हैं। उनके इसी योगदान के लिए उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा राष्ट्रपति भवन में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया।

'गद्दी है तो हम हैं...' बड़े पर्दे पर दिखेगा कालीन भैया का भौकाल, 'Mirzapur: The Movie' के टीज़र डेट का ऐलान

Mirzapur: The Movie Teaser: फोन स्क्रीन पर नहीं, अब बड़े पर्दे पर दिखेगा मिर्ज़ापुर का भौकाल, ये इंतजार भी अब खत्म होने वाला है। ये फिल्म 04 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। लेकिन उससे पहले फिल्म के टीज़र की की रिलीज़ डेट सामने आ चुकी है। जिससे 'मिर्ज़ापुर: द मूवी' के लिए फैंस का उत्साह बढ़ गया है। इस फिल्म का टीज़र गुरुवार, 25 जून को दोपहर 12 बजे रिलीज़ होगा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast