Search KhabarFast

Press ESC to close

रोहिणी में गैंगवार, गोगी गैंग से जुड़े साहिल की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

रोहिणी में गैंगवार, गोगी गैंग से जुड़े साहिल की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

Delhi Gang War: दिल्ली के रोहिणी इलाके में गैंगवार का एक और खौफनाक मामला सामने आया है। 29 साल के साहिल, जो कुख्यात गोगी गैंग से जुड़ा बताया जा रहा था, की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस वारदात को प्रतिद्वंद्वी Tillu Tajpuria gang के साथ चल रही पुरानी दुश्मनी से जोड़कर देखा जा रहा है। दोनों गैंगों के बीच यह खूनी संघर्ष कई सालों से जारी है और अब तक 50 से ज्यादा लोगों की जान ले चुका है।
 
सोशल मीडिया पर डाला वीडियो
 
बताया जा रहा है कि इस हत्या की जड़ें अक्टूबर, 2021 की एक घटना से जुड़ी हैं। उस समय रोहिणी कोर्ट में कुख्यात गैंगस्टर जितेंदर मान गोगी  की हत्या कर दी गई थी। इसके तुरंत बाद रोहिणी सेक्टर-16 के रहने वाले राधे नाम के युवक ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो डाला। वीडियो में वह गोगी की मौत का जश्न मनाते हुए केक काटता नजर आया। यह वीडियो गोगी गैंग के सदस्यों को बेहद नागवार गुजरा।
 
क्या था पूरा ममला?
 
इसी बात से नाराज होकर साहिल और उसके तीन साथियों कपिल मान, नवीन शर्मा और रोहित राणा ने राधे की हत्या कर दी थी। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने वारदात के 6 दिन बाद साहिल को गिरफ्तार कर लिया था। करीब तीन साल से ज्यादा समय जेल में बिताने के बाद हाल ही में साहिल जमानत पर बाहर आया था।
 
मोटरसाइकिल सवार ने किया हमला
 
जानकारी के मुताबिक, साहिल रोहिणी के सेक्टर-17 इलाके में पैदल जा रहा था, तभी मोटरसाइकिल पर सवार कुछ अज्ञात हमलावर वहां पहुंचे। हमलावरों ने साहिल पर ताबड़तोड़ 12 गोलियां चलाईं, जो उसके चेहरे और सीने में लगीं। गोली लगने के बाद साहिल मौके पर ही गिर पड़ा। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और हमलावरों की पहचान की कोशिश की जा रही है। शुरुआती जांच में इसे गैंगवार का मामला माना जा रहा है। रोहिणी में दिनदहाड़े हुई इस हत्या से इलाके में दहशत का माहौल है। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हरियाणा के रोहतक में फिर ताबड़तोड़ फायरिंग, सीमेंट स्टोर पर चलाई गोलियां, व्यापारी हुआ घायल

Rohtak Firing: हरियाणा के रोहतक में एक बड़ी वारदात सामने आई है, जहां अज्ञात हमलावरों ने व्यापारी प्रवीण सैनी को गोली मार दी। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई और लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। हमलावरों ने तीन चार राउट फायरिंग की। जिसमें से एक गोली प्रवीण को लग गई। घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती करा दिया।

कैलिफोर्निया में गैंगवार...काका राणा की हत्या का दावा, गैंग्स के बीच बढ़ी टकराव

अमेरिका में भारतीय गैंगस्टरों की गतिविधियां लगातार बढ़ती नजर आ रही हैं। हाल के दिनों में वहां गैंगवार और हत्याओं की घटनाएं सामने आ रही हैं।

नौकरी के पहले दिन ही टोलकर्मी के जीवन का हुआ अंत! ड्राइवर ने कुचलकर मार डाला

Haryana News:कोई सपने में नहीं सोच सकता है कि नौकरी का पहला दिन उसके लिए जीवन का आखिरी दिन बन जाएगा। चंद रुपए का टोल बचान के लिए एक रोडवेज ड्राइवर ने 22 साल के कपिल को रौंद कर मार डाला। शुक्रवार यानी 10 अप्रैल को वह पहले ही दिन ड्यूटी पर आया था और इस हादसे में उसकी जान चली गई।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast