
Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली चुनाव में लोगों की सरोकार की बात कम यानी की शिक्षा, रोजगार की बात कम हो रही है और फ्री वाली रेवड़ी की ज्यादा। इस मुहिम में कांग्रेस ने एक कदम आगे बढ़ा दिया है। साथ ही आम आदमी पार्टी के संजीवनी योजना को टक्कर देने की भरपूर कोशिश की है।
दिल्ली चुनाव का ऐलान होते ही कांग्रेस ने अपने चुनाव प्रचार तेज कर दिए हैं। कांग्रेस ने बुधवार यानी 8 जनवरी को "जीवन रक्षा योजना" का वादा कर दिया। इस योजना के तहत दिल्ली के नागरिकों को 25 लाख रुपए के इंशयोरेंस करने का ऐलान किया है। यानी की दिल्लीवासियों को 25 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज किया जाएगा।
2500 रुपए देने का भी वादा
इससे पहले कांग्रेस ने "प्यारी दीदी योजना" लॉन्च की थी। इस योजना के तहत दिल्ली की महिलाओं को 2500 रुपए देने का ऐलान किया गया था। इसे आम आमदी पार्टी के उस योजना का कांउटर प्लान के तौर पर देखा जा रहा है। जिसमें आम आमदी पार्टी ने ऐलान किया है कि चुनाव जीतने के बाद महिलाओं को 2100 रुपए दिए जाएंगे। आम आदमी पार्टी ने इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन भी शुरू कर दिया है। हालांकि, इस रेस में भाजपा अभी पीछे है। क्योंकि, भाजपा की तरफ से अभी तक चुनावी वादे नहीं किए गए हैं।
डीके शिवकुमार ने किया था ऐलान
कांग्रेस नेता औप कर्नाटक के मंत्री डीके शिवकुमार इससे पहले प्यारी दीदी योजना का ऐलान करते हुए कहा था कि अगर दिल्ली में कांग्रेस चुनाव जीतती है तो, पार्टी हर महीने महिलाओं को 2500 रुपए देगी। शिवकुमार ने आश्वासन देते हुए कहा था कि पार्टी की पहली कैबिनेट मीटिंग में योजना को मंजूरी दी जाएगी। इसी तरह की योजना कर्नाटक में चल रही है। डीके शिवकुमार ने कहा था कि वादा को निभाएंगे।
Leave a comment