Search KhabarFast

Press ESC to close

Delhi में अब मनमर्जी से नहीं होगा धरना! सरकार ने बदले नियम, टाइम-लिमिट और भीड़ की लिमिट तय

Delhi में अब मनमर्जी से नहीं होगा धरना! सरकार ने बदले नियम, टाइम-लिमिट और भीड़ की लिमिट तय

Protest Rule In Delhi: दिल्ली में अगर आप धरना, रैली या प्रदर्शन करने का सोच रहे हैं तो अब पहले वाले हालात नहीं रहेंगे। दिल्ली पुलिस ने इसके लिए नए नियमों का खाका तैयार कर लिया है। इसका ड्राफ्ट पुलिस मुख्यालय को भेज दिया गया है। जैसे ही मंजूरी मिलेगी, नए नियम लागू हो जाएंगे। असल में, पिछले कुछ प्रदर्शनों में बेकाबू भीड़ और जाम की वजह से काफी दिक्कत हुई थी। उसी को देखते हुए पुलिस ने रामलीला मैदान के लिए खास SOP बनाया है।

रामलीला मैदान में मनमर्जी से भीड़ नहीं बुला सकेंगे

अब रामलीला मैदान में मनमर्जी से भीड़ नहीं बुला सकेंगे। ज्यादा से ज्यादा 50 हजार लोगों को ही आने की इजाजत मिलेगी। कई बार तो इससे भी कम लोगों की परमिशन मिलेगी, ये इस बात पर निर्भर करेगा कि कार्यक्रम कैसा है और सुरक्षा के क्या इंतजाम हैं।समय भी फिक्स कर दिया गया है। सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक ही धरना-प्रदर्शन कर सकेंगे। इसके लिए कम से कम 10 दिन पहले आवेदन करना होगा। साथ ही वेन्यू का सर्टिफिकेट लेना भी जरूरी होगा।

Also read: Delhi Pollution: दिल्ली की हवा में घुला जहर! AQI 348 के पार, कई इलाकों में 400+ पहुंचा प्रदूषण

इमरजेंसी रास्ता रोकने की इजाजत बिल्कुल नहीं

ट्रैफिक और पार्किंग की जिम्मेदारी भी आयोजकों की होगी। उन्हें पुलिस के साथ मिलकर व्यवस्था करनी होगी। सड़क, फुटपाथ या इमरजेंसी रास्ता रोकने की इजाजत बिल्कुल नहीं होगी। हथियार, आग लगाने वाली चीजें और बैन सामान लेकर आने पर सख्त रोक रहेगी। ड्रोन उड़ाना है तो पहले से परमिशन लेनी होगी।रामलीला मैदान हमेशा से ही बड़े आंदोलनों और रैलियों के लिए जाना जाता है। लेकिन भीड़ बढ़ने पर आसपास जाम लग जाता है और लोकल लोगों को परेशानी होती है। इसी वजह से पुलिस अब सब कुछ सिस्टम से कराना चाहती है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi Pollution: दिल्ली की हवा में घुला जहर! AQI 348 के पार, कई इलाकों में 400+ पहुंचा प्रदूषण

Delhi Pollution: दिल्ली में प्रदूषण का स्तर एक बार फिर चिंताजनक स्थिति में पहुंच गया है। शनिवार सुबह राजधानी की हवा 'बहुत खराब' श्रेणी में दर्ज की गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, सुबह 7:05 बजे दिल्ली का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 348 रिकॉर्ड किया गया। सुबह से ही शहर के कई इलाकों में स्मॉग की मोटी चादर देखने को मिली। इस दौरान हवा में PM10 और PM2.5 प्रदूषकों का स्तर प्रमुख रूप से अधिक रहा। वहीं, कई मॉनिटरिंग स्टेशनों पर AQI 400 के पार पहुंचने से स्थिति और गंभीर हो गई है।

खरना के दिन ये 5 गलतियां पड़ सकती हैं भारी, छठी मैया हो सकतीं हैं नाराज, जानें सही नियम

Kharna Puja Do's and Don'ts: छठ महापर्व का दूसरा दिन खरना सबसे ज्यादा पवित्र माना जाता है। इस दिन व्रती पूरे दिन निर्जला उपवास रखते हैं और शाम को गुड़ की खीर, रोटी और केले का प्रसाद बनाकर छठी मैया को भोग लगाते हैं। इसके बाद ही 36 घंटे का कठिन निर्जला व्रत शुरू होता है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast