दिल्ली कांग्रेस को आज मिल सकता है नया अध्यक्ष

दिल्ली कांग्रेस को आज मिल सकता है नया अध्यक्ष

दिल्ली कांग्रेस को आज शाम तक नए अध्यक्ष के मिलने की संभावना है। आला नेताओं की 10 दिन में हुई बैठकों और मुलाकातों में इस पद के लिए वरिष्ठ और युवा नेताओं के नाम पर गंभीरता से चर्चा हुई है।

माना जा रहा है कि इसमें युवा नेतृत्व पर सहमति बनी है। आलाकमान की मुहर लगने के बाद आज शाम तक नए प्रदेशाध्यक्ष के नाम की घोषणा हो सकती है। दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष का पद करीब ढाई महीने से खाली है। इसी कारण पार्टी विधानसभा चुनाव के लिए सक्रिय भी कम ही दिख रही है। इस पद को लेकर अंतर्विरोध भी थे। अब नाम की घोषणा होते ही विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों का चयन शुरू हो जाएगा। प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी पीसी चाको ने बताया कि सोमवार शाम तक अध्यक्ष के नाम की घोषणा की संभावना है। इसके साथ ही सभी 70 सीटों पर उम्मीदवारों की सूची तैयार की जाएगी।

 

 

Leave a comment