Search KhabarFast

Press ESC to close

नहीं मिली जमानत, कोर्ट ने लगाई फटकार, अभी तिहाड़ में ही रहेंगे राजपाल यादव

नहीं मिली जमानत, कोर्ट ने लगाई फटकार, अभी तिहाड़ में ही रहेंगे राजपाल यादव

Rajpal Yadav: इन दिनों बॉलीवुड के स्टार कॉमेडियन और अभिनेता राजपाल यादव तिहाड़ में अपनी सजा काट रहे हैं। 9 करोड़ के रूपये की देनदारी नहीं देने के मामले में फंसे हुए है। आज यानी 12 फरवरी को दिल्ली हाई कोर्ट में उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई थी। लेकिन कोर्ट ने उन्हें जमानत नहीं दी। साथ ही उनको जमकर फटकार लगाई। अब अगली सुनवाई 16 फरवरी यानी सोमवार को होगी। जब तक राजपाल यादव तिहाड़ में रहेंगे।  

सुनवाई के दौरान जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा ने कहा कि राजपाल खुद की वजह से जेल में है। उन्होंने अपना जुर्म खुद कबूल कर लिया है। तो हम सजा कैसे निलंबित कर सकते है। जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा ने वह कई बार मान चुके है कि उन्होंने पैसा लिया है और इसे लौटाएंगे भी। उन्हें तय समय पर पैसा नहीं लौटाने के लिए 6 महीने का कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने कहा कि आपने अपना वादा नहीं निभाया, जिसकी वजह से आप जेल में है।

कोर्ट ने खूब सुनाया 

कोर्ट में राजपाल के वकील ने कहा कि उन्होंने 3 करोड़ की राशि लौटा दी है। लेकिन कोर्ट ने इस सिरे से खारिज कर दिया और कहा कि आपको कई मौके दिए गए थे। लेकिन आपने कहा कि आप कर्ज नहीं चुका सकते हैं, इसलिए सरेंडर किया। तो अब रिहाई की मांग क्यों कर रहे हो।

सोमवार को होगी सुनवाई

यादव के वकील ने बताया कि उन्होंने अपने क्लाइंट से कॉन्टैक्ट करने की कोशिश की, लेकिन उनसे कॉन्टैक्ट नहीं हो पाया। उन्होंने कोर्ट को बताया कि बेल एप्लीकेशन फाइल की गई है और सुझाव दिया कि मामले को सोमवार तक के लिए टाल दिया जाए। उन्होंने कहा कि वो तब तक आगे की दलीलों के साथ तैयार होकर आएंगे।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bollywood News: रुबीना-हिना की टिप्पणियों पर आसिम रियाज का पलटवार, बोले- ‘टीवी इंडस्ट्री के आंटी और अंकल’

Asim Riaz: रियलिटी शो में अपने व्यवहार को लेकर टीवी अभिनेत्रियों रुबीना दिलाइक और हिना खान की हालिया टिप्पणियों पर आसिम रियाज ने प्रतिक्रिया दी है। यह मामला उस पॉडकास्ट बातचीत के कुछ हफ्तों बाद सामने आया है, जिसमें रुबीना और हिना ने रियलिटी शो ‘बैटलग्राउंड’ के दौरान आसिम के कथित व्यवहार को लेकर चर्चा की थी।

सैफ अली खान से अमिताभ बच्चन का क्या है रिश्ता? KBC में बिग बी ने खुद किया खुलासा

Entertainment News: ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के आगामी एपिसोड में बॉलीवुड के दो दिग्गज सितारे सैफ अली खान और अक्षय कुमार बतौर मेहमान नजर आने वाले हैं। शो के दौरान अमिताभ बच्चन और सैफ अली खान के बीच हुई हल्की-फुल्की बातचीत ने सबका ध्यान खींच लिया। दरअसल, बिग बी ने सैफ के साथ अपने एक कम चर्चित पारिवारिक रिश्ते का खुलासा किया, जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं।

'हैवान' में मोहनलाल की छोटी झलक की वजह बड़ी खास, जानें उनका क्या है सैफ अली खान से कनेक्शन

Haiwan Character Mohanlal:प्रियदर्शन की फिल्म हैवान सिनेमघरों में 11 सितंबर दो दस्तक दे चुकी है। फिल्म में सैफ अली खान और अक्षय कुमार की भूमिका अहम है। एक तरफ सैफ दृष्टिहीन श्याम राणे का किरदार निभा रहे हैं, वही, अक्षय कुमार परशुराम नाम से विलेन का रोल कर रहे हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast