खाना पसंद ना आने पर बहू ने दादी को दी ऐसी खौफनाक सजा, सुन कांप जाएगा रूह

खाना पसंद ना आने पर बहू ने दादी को दी ऐसी खौफनाक सजा, सुन कांप जाएगा रूह

Madhya Pradesh Crime: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां कलयुगी पोते और उसकी पत्नी ने अपनी बुजुर्ग दादी को डंडों से पीट दिया है। बुजुर्ग दादी दर्द से तड़पती रहीं लेकिन उनके कलयुगी पोते और बहू को थोड़ी भी रहम नहीं आई। बुजुर्ग दादी की इस वजह से पिटाई हुई क्योंकि दादी ने जो खाना बनाया था वो पोते और उसकी पत्नी को पसंद नहीं आया। इस पिटाई से बुजुर्ग दादी को काफी ज्यादा चोट आई है।

वीडियो हुआ वायरल

बुजुर्ग दादी से मारपीट करने वाला जो आरोपी पोता दीपक सेन है वो जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के बरखेड़ी में सैलून की दुकान चलाता है। उसकी दादी ने घर पर खाना बनाया था। जब दीपक ने खाना देखा तो वह उसे पसंद नहीं आया। उसने गुस्से में आकर अपनी दादी को पकड़ लिया उसने बुजर्ग का मुंह दबोच लिया। फिर दीपक की पत्नी पूजा सेन डंडे से बुजुर्ग दादी को पीटने लगी। मारपीट की आवाज सुनकर पड़ोसी उसके घर आ गए। इसी दौरान किसी शख्स ने मारपीट की वीडियो बना ली। वो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

आरोपी हुए गिरफ्तार

वीडियो वायरल होने पर इस मामले की जानकारी पुलिस को मिली। पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए पहुंची तो आरोपियों को इस बात की भनक लग गई और दोनों घर से फरार हो गए। पुलिस ने उनकी तलाशी की बाद में फिर दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनो आरोपी भोपाल को छोड़कर झांसी भागने की फिराक में थे। भोपाल पुलिस ने दोनों को रास्ते से गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी पुलिस से हाथ जोड़कर माफी मांगते नजर आए। पुलिस ने वीडियो को आधार बनाते हुए दोनों आरोपियों के खिलाफ एक्शन लिया है।

Leave a comment