Search KhabarFast

Press ESC to close

Dark Circles: क्या आप भी कर रहे हैं आंखों के डार्क सर्कल्स को इग्नोर? हो सकता है गंभीर बीमारियों का का संकेत

Dark Circles: क्या आप भी कर रहे हैं आंखों के डार्क सर्कल्स को इग्नोर? हो सकता है गंभीर बीमारियों का का संकेत

Dark Circles: अगर आपकी आंखों के नीचे भी काले धब्बे हो गए और आप इसे नजरअंदाज कर रहे हैं, तो ये आपके लिए भारी पड़ सकता है। अक्सर लोग इसे थकान, नींद की कमी या तनाव के कारण होने वाली समस्या मान लेते हैं। लेकिन हकीकत इससे कहीं गंभीर हो सकती है। मेडिकल रिपोर्ट्स बताते हैं कि आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स सिर्फ आपके लुक की समस्या नहीं, बल्कि कई बार यह शरीर के अंदर छिपे किसी बीमारी का संकेत भी हो सकता है।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ श्रुति अस्थाना बताती हैं, हमारी आंखों के नीचे की त्वचा बहुत पतली और संवेदनशील होती है। जब उसमें खून का प्रवाह ठीक से नहीं होता या वहां की कोशिकाओं को ऑक्सीजन कम मिल पाता है, तो वह हिस्सा गहरा दिखाई देने लगता है। नींद की कमी, हाई स्क्रीन टाइम, पोषण की कमी, डिहाइड्रेशन, एलर्जी या कुछ प्रकार के हार्मोनल बदलावों को इस समस्या का कारण माना जाता है।

इन बिमारियों का हो सकता है संकेत

डार्क सर्कल्स की समस्या काफी बढ़ गई है। इसके लिए कई कारणों जैसे पारिवारिक इतिहास और भारतीय आबादी में मेलेनिन के उच्च स्तर को प्रमुख माना जाता है। इसके अलावा जीवनशैली संबंधी गड़बड़ी जैसे नींद की कमी, तनाव, अस्वास्थ्यकर आहार और लंबे समय तक कंप्यूटर-मोबाइल का उपयोग भी इस दिक्कत को बढ़ा सकते हैं। उम्र बढ़ने-एलर्जी, धूप में रहने, डाहाइड्रेशन और कुछ त्वचा संबंधी समस्याओं के कारण भी डार्क सर्कल्स हो सकते हैं। वहीं कुछ स्थितियों में ये धब्बे लिवर, किडनी या थायरॉइड से जुड़ी परेशानियों का भी शुरुआती संकेत हो सकते हैं, इसलिए इन्हें अनदेखा नहीं किया जाना चाहिए।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

टाटा की कार खरीदने का बेहतरीन मौका, 1 लाख से ज्यादा की मिल रही छूट; यहां देख लें ऑफर्स

Discount On TATA Cars: अगर आप टाटा की कार खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो ये मौका आपके लिए है। अगस्त में टाटा की कारों पर बंपर डिस्काउंट मिल रहा है। कंपनी ने 1 अगस्त से 31 अगस्त तक अपनी कई पॉपुलर कारों पर बंपर डिस्काउंट देने का ऐलान किया है।

रोजाना एक गिलास फ्रेश Fruit Juice पियो और Depression को दूर भगाओ, नई स्टडी का दावा

Health Tips: रोजाना एक गिलास ताजे फलों का रस या स्मूदी पीने से सिर्फ फलों का सेवन ही नहीं, बल्कि और भी कई फायदे हो सकते हैं। चार हफ्ते के एक छोटे से परीक्षण में, जिन प्रतिभागियों ने अपने स्वस्थ आहार में इसे शामिल किया, उनमें अवसाद के स्तर में उल्लेखनीय कमी देखी गई, जिससे संकेत मिलता है कि आहार में एक साधारण बदलाव मानसिक स्वास्थ्य को भी बेहतर बना सकता है।

अब वजन घटाने के लिए खाने में कटौती की जरूरत नहीं, शाकाहारी लो-फैट आहार से मिलेगा परफेक्ट फिगर

Low Fat Vegan Diet: कम वसा वाला शाकाहारी आहार कैलोरी गिनने, भोजन की मात्रा कम करने या लगातार भूख से जूझने की ज़रूरत के बिना वज़न घटाने में सहायक हो सकता है। 16 सप्ताह के एक नैदानिक परीक्षण में, फलों, सब्जियों, अनाज और दालों पर आधारित आहार का पालन करने वाले प्रतिभागियों ने लगभग समान मात्रा में भोजन करने के बावजूद प्रतिदिन लगभग 357 कम कैलोरी का सेवन किया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast