Search KhabarFast

Press ESC to close

पति की निर्मम हत्या कर पत्नी शरीर चीरकर निकालने लगी आंतें, फिर छत से कूदी; हैरान कर देगा ये मामला

पति की निर्मम हत्या कर पत्नी शरीर चीरकर निकालने लगी आंतें, फिर छत से कूदी; हैरान कर देगा ये मामला

Kurukshetra Crime: हरियाणा के कुरुक्षेत्र से एक बेहद चौंकाने और दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां पेहोवा रोड के पास किराए के मकान में रहने वाले 40 वर्षीय राजेश की बड़ी क्रूरता के साथ हत्या कर दी गई हैं। जानकारी के अनुसार, हत्या का आरोप उसकी पत्नी विमला देवी पर लगा है। बताया जा रहा है कि जब विमला अपने पति राजेश की हत्या कर रही है, तभी अचानक मकान मालिक रिंकू वहां आ पहुंचा, जिसे देखकर विमला घबरा गई और छत से कूद गई। ये खौफनाक मंजर देख मकान मालिक भी डर गया, लेकिन उसने हिम्मत से काम लिया और तुरंत पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सबसे पहले विमला को अस्पताल में भर्ती कराया, फिर पूरे घटनास्थल को सील कर दिया।

क्या है पूरा मामला?

मकान मालिक रिंकू ने घटना की जानकारी देते हुए बता कि ये मामला शनिवार शाम 5 बजे के आसपास का है। जब छत पर दोनों पति-पत्नी के बीच झगड़ा हो रहा था। झगड़े की आवाज सुनते ही जब रिंकू छत पर आया, तो वहां का नजारी देख उसके होश उड़ गए। उसने पुलिस को बताया कि जब वह छत पर गया तो उसने राजेश को गंभीर रूप से घायल पाया, उसका पूरा शरीर लहूलुहान हो रखा था। 

Also read: Haryana News: कुरुक्षेत्र में रेलवे स्टेशन के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, हाथ पर ‘ॐ’ और दो नाम गुदे मिले

मकान मालिक ने आगे बताया कि विमला राजेश के शव से निकले आंतरिक अंगों को काटकर एक बैग में रख रही थी। लेकिन उस दौरान उसने मुझे देख लिया और वह घबरा गई। मकान मालिक ने कहना है कि विमला से वह कुछ पूछता उससे पहले ही वह छत से कूद गई। जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। 

जांच में जुटी पुलिस

मामले की सूटना मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरु की। शुरुआती जानकारी के अनुसार, पुलिस ने बताया कि राजेश उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के धामपुर गाँव का रहने वाला था। लेकिन 1 साल पहले वह अपनी पत्नी के साथ कुरुक्षेत्र के पेहोवा रोड के पास एक किराए के मकान में रहने आया था। जहां वह पानी सप्लाई की एक कंपनी में काम करता था। फिलहाल, पुलिस राजेश की हत्या के कारण जानने के लिए छानबीन कर रही है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Uttarakhand News: राज्यपाल गुरमीत सिंह से मिले कुमाऊं के सीमावर्ती छात्र, ऑपरेशन सद्भावना की राष्ट्रीय एकता यात्रा का बने हिस्सा

Uttarakhand News: ऑपरेशन सद्भावना के अंतर्गत राष्ट्रीय एकता यात्रा पर आए सीमावर्ती कुमाऊं क्षेत्र के विद्यार्थियों ने सोमवार को लोक भवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से भेंट की। इस यात्रा का आयोजन 101 फील्ड रेजिमेंट द्वारा 119 स्वतंत्र इन्फैंट्री ब्रिगेड के तत्वावधान में किया गया है।

Uttarakjand News: बड़कोट महाविद्यालय को PG स्तर तक उच्चीकृत करने की मांग, ABVP प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात कर उच्च शिक्षा मंत्री ने दिया कार्रवाई का आश्वासन

Uttarakjand News: देहरादून। राजेंद्र सिंह रावत राजकीय महाविद्यालय बड़कोट टटाऊ को स्नातकोत्तर (PG) स्तर तक उच्चीकृत करने सहित छात्र-छात्राओं की विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर एबीवीपी एवं छात्र संघ पदाधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत से मुलाकात की।

Haryana News: भारी बारिश के बीच गुरुग्राम में वर्क फ्रॉम होम की एडवाइजरी, इस दिन के लिए घर से काम करने की सलाह

Haryana News: भारी बारिश के बीच गुरुग्राम में वर्क फ्रॉम होम की एडवाइजरी जारी हुई है। लोगों को 25 अगस्त से घर से काम करने की सलाह दी गई है। डीसी उत्तम सिंह ने सरकारी और निजी संस्थानों के लिए एडवाइजरी जारी की है। जलभराव और ट्रैफिक जाम के चलते यह फैसला लिया गया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast