2 साल में 14 लोगों ने किया दलित लड़की से बलात्कार, 8 महीने की गर्भवती; दिल दहलाने वाली कहानी

Andhra Pradesh News: आंध्रप्रदेश के सत्य साईं जिले के रामगिरी मंडल के एडुगुरालापल्ली गांव में एक 15 वर्षीय दलित नाबालिग लड़की के साथ दो साल तक 14 लोगों द्वारा सामूहिक बलात्कार की दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। पीड़िता, जो नौवीं कक्षा की छात्रा है। अभी वह आठ महीने की गर्भवती है और अस्पताल में भर्ती है। इस मामले ने न केवल स्थानीय समुदाय को स्तब्ध कर दिया है। बल्कि पूरे देश में मानवता को शर्मनाक कर दिया है।
घटना का खुलासा कैसे हुआ?
घटना का खुलासा तब हुआ जब पीड़िता की लगातार खराब होती स्वास्थ्य स्थिति के कारण उसके माता-पिता उसे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले गए। एक डॉक्टर ने जांच के बाद बताया कि लड़की आठ महीने की गर्भवती है। इसके बाद रामगिरी पुलिस ने पीड़िता के माता-पिता की उपस्थिति में उससे पूछताछ की जहां उसने 14 लोगों द्वारा लंबे समय तक यौन शोषण की बात बताई।
पुलिस की कारवाई
पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी अभिषेक पीड़िता का प्रेमी था। जिसने उसे प्यार का झांसा देकर सुनसान जगह पर ले जाकर बलात्कार किया। बाद में उसने अपने दोस्तों के साथ इस अपराध को अंजाम दिया। जिन्होंने पीड़िता को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर बार-बार शोषण किया। पुलिस ने मुख्य आरोपी अभिषेक सहित कुछ आरोपियों की पहचान कर ली है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। सत्य साईं जिले के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस मामले में भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 376 (बलात्कार) और अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम 1989 के तहत मामला दर्ज किया गया है। साथ ही पुलिस ने यह भी साफ किया है कि कुछ स्थानीय लोगों ने इस मामले को पैसे देकर दबाने की कोशिश की जिसके खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है।
ताजा अपडेट
पुलिस ने अब तक तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। और बाकी की तलाश जारी है। पीड़िता को मेडिकल और मनोवैज्ञानिक सहायता प्रदान की जा रही है। सरकार ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के लिए एक विशेष जांच (SIT) गठन करने की घोषणा की है।
Leave a comment