Search KhabarFast

Press ESC to close

हाईकोर्ट के जज को साइबर ठग ने लगाया चुना, क्रेडिट कार्ड के नाम पर लाखों रुपए उड़ाए

हाईकोर्ट के जज को साइबर ठग ने लगाया चुना, क्रेडिट कार्ड के नाम पर लाखों रुपए उड़ाए

Cyber Crime:  मुंबई से साइबर ठगी का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां बॉम्बे हाईकोर्ट के जज को निशाना बनाकर लाखों रुपए की ठगी की गई। इस मामले में मुंबई की कफ परेड पुलिस ने झारखंड के जामताड़ा से आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी का नाम मजहर आलम है, जो जामताड़ा का रहने वाला है। जांच के दौरान ये बातें सामने आई है कि वह कोई छोटा ठग नहीं है बल्कि उसने लगभग 36 मामलों को अंजाम दिया है। 

क्या है पूरा मामला

दरअसल, ये पूरा मामला 28 फरवरी से शुरू हुआ। जज अपने क्रेडिट कार्ड के रिवॉर्ड प्वाइंट्स को रिडीम करना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने बैंक के कस्टमर केयर से संपर्क करने की कोशिश की लेकिन कॉल नहीं लगा। इसके बाद उन्होंने इंटरनेट पर कस्टमर केयर नंबर सर्च किया। नंबर तो मिला लेकिन, ये नंबर साइबर ठगों का था। जैसे ही उन्होंने नंबर पर कॉल किया गया। दूसरी तरफ से खुद को कस्टमर केयर अधिकारी बताने वाले ठग ने उन्हें एक लिंक भेजा। इस लिंक को डाउनलोड करने को कहा गया। डाउनलोड करने के लिए उन्हें एंड्रॉयड फोन का इस्तेमाल करने को कहा गया।

ठग के बताने के बाद जज ने Android फोन में डाउनलोड किया। इसके बाद उन्होंने ऐप में क्रेडिट कार्ड की डिटेल्स भरी। उसके कुछ देर बाद ही उनके खाते से 6.02 लाख रुपए निकाल लिए गए। जब उन्हें ठगी का अहसास हुआ तो, उन्होंने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। मुंबई की कफ परेड पुलिस ने जांच शुरू की और लगभग 10 दिन के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस तरह के ठग फर्जी कस्टमर केयर बनकर साइबर ठगी की घटना को अंजाम देते हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

अमरावती सेक्स स्कैंडल से मचा हड़कंप, 4 आरोपी गिरफ्तार; SIT कर रही जांच

महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा क्षेत्र में सामने आए सेक्स स्कैंडल ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। इस मामले में पुलिस ने तेजी दिखाते हुए अब तक 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि 2 अन्य की गिरफ्तारी की प्रक्रिया जारी है।

Delhi Crime News: पैसों के लिए पड़ोसी ने खेला खून का खेल, पिता-पुत्र को उतारा मौत के घाट

Delhi Crime News: राजधानी दिल्ली से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां दक्षिण दिल्ली के पॉश इलाके चितरंजन पार्क (CR Park) इलाके में पैसों के विवाद ने खौफनाक मोड़ ले लिया। एक पड़ोसी ने मामूली आर्थिक झगड़े को लेकर ऐसा खूनी खेल खेला कि पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के मुताबिक, आरोपी पड़ोसी का पीड़ित परिवार से लंबे समय से पैसों को लेकर विवाद चल रहा था। इसी रंजिश में आरोपी ने देर रात घर में घुसकर बाप-बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

UP News: नहीं देखा होगा ऐसा कलयुगी पिता...सोते समय जुड़वां बेटियों का रेत डाला गला, खौफनाक मंजर देख पुलिस भी सन्न

Kanpur Double Murder Case: उत्तर प्रदेश के कानपुर में रविवार तड़के एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को सन्न कर दिया। नौबस्ता थाना क्षेत्र के किदवई नगर स्थित त्रिमूर्ति अपार्टमेंट फेज-2 में एक दवा कारोबारी पिता ने अपनी 11 वर्षीय जुड़वां बेटियों का गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें