Search KhabarFast

Press ESC to close

IPL इतिहास में CSK के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, धोनी का जादू भी नहीं आया काम

IPL इतिहास में CSK के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, धोनी का जादू भी नहीं आया काम

CSK In IPL 2025: IPL 2025 चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अच्छा नहीं रहा। इस सीजन में CSK ना सिर्फ प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई बल्कि उनके नाम कई शर्मनाक रिकॉर्ड भी जुड़ गए। IPL इतिहास में ये पहली बार हुआ जब पांच बार विजेता CSK लागातार दो सालों तक प्लेऑफ में पहुंच नहीं पाई। आईपीएल 2025 का आगाज जीत से करने वाले चेन्नई की ना बल्लेबाजी में दम दिखा औऱ ना ही गेंदबाजी में धार दिखी। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ को चोटिल होने के बाहर होना पड़ा और धोनी ने टीम की कमान संभाली। लेकिन इसके बाद भी चेन्नई के अच्छे दिन नहीं आए। गौरतलब है कि CSK ने इश सीजन में अबतक 10 में से सिर्फ दो मुकाबलों को जीत पाई है।

चेपक में भी हारी CSK

आमतौर पर यह माना जाता है कि CSK को उसके होमग्राउंड पर मात देना काफी मुश्किल है। लेकिन इस सीजन में चेपक के ग्राउंड पर भी चेन्नई को सिर्फ हार का सामना करने पड़ा। चेन्नई ने पहली बार अपने घर पर लगातार पांच मैच हारे। साल 2023 में खिताब जीतने के बाद साल 2024 में पांचवें स्थान पर रही CSK इस साल अंतिम पायदान पर है। इसके साथ ही यह पहली बार हुआ जब CSK बैक टू बैक पांच मैच गंवाए हैं।

धोनी का भी नहीं दिखा कमाल

IPL 2025 के पहले मैच में मुबंई इंडियंस को मात देकर चेन्नई ने शानदार शुरुवात की। लेकिन उसके बाद टीम को लगातार हार का सामना करना पड़ा। CSK को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के हाथों हार मिली। दिल्ली ने तो CSK को 15 सालों बाद चेपक में मात दी। इसके अलावा हैदराबाद पहली बार CSK के खिलाफ चेपक में जीत पाई।

चेन्नई में एक सीजन में कितनी मुकाबलों में मिली हार?

2025 में 5 (6 मैच)*

2008 में  4 (7 मैच)

2012 में 4 (10 मैच)

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप में बड़ा उलटफेर, साउथ अफ्रीका की ऐतिहासिक एंट्री, नॉकआउट में पहुंचे स्विट्जरलैंड और कनाडा

FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप स्टेज में बड़ा उलटफेर और ऐतिहासिक पल देखने को मिला हैं। साउथ अफ्रीका, स्विट्जरलैंड और कनाडा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राउंड ऑफ़ 32 में अपनी जगह पक्की कर ली है। साउथ अफ्रीका, जिसे ‘बाफ़ाना बाफ़ाना’ के नाम से जाना जाता है, उन्होंने अपने आखिरी ग्रुप मैच में साउथ कोरिया को 1-0 से हराकर पहली बार वर्ल्ड कप के नॉकआउट चरण में पहुंचकर इतिहास रच दिया। टीम ग्रुप A में चार अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रही और इस उपलब्धि के साथ वह नॉकआउट में पहुंचने वाली सातवीं अफ्रीकी टीम बन गई है।

India vs Ireland:15 साल के वैभव सूर्यवंशी का इंतजार बढ़ा, आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 में नहीं मिला मौका

India vs Ireland:  दो टी20 मैचों की सीरीज के पहला मुकाबला आयरलैंड के बेलफ़ास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब में खेला जा रहा है। पहले T20I मैच में भारत ने पहले फ़ील्डिंग करने का फैसला किया। वहीं 15 साल के शानदार बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी को अपने इंटरनेशनल डेब्यू के लिए अभी और इंतज़ार करना होगा, क्योंकि श्रेयस अय्यर ने पहले मैच में उनके बिना ही खेलने का फ़ैसला किया।

Women T20 World Cup: सेमीफाइनल की जंग हो सकती है रोमांचक, इन 3 देशों पर टिकी सबकी नजर

आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप के ग्रुप ए में सेमीफाइनल की तस्वीर अभी पूरी तरह साफ नहीं हुई है। ऑस्ट्रेलिया, भारत, दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश के बीच अंतिम चार में जगह बनाने की दौड़ जारी है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast