Search KhabarFast

Press ESC to close

दिल्ली में भी कफ सिरप पर लगी रोक...सरकार ने की माता-पिता से अपील, कहा- बच्चों को न दी जाए ये दवा

दिल्ली में भी कफ सिरप पर लगी रोक...सरकार ने की माता-पिता से अपील, कहा- बच्चों को न दी जाए ये दवा

Cough Syrup News: मध्यप्रदेश और राजस्थान में कफ सिरप पीने से बच्चों की मौत के मामला सामने आया, जिसके बाद राज्य सरकार ने एक्शन लेते हुए कफ सिरप की कंपनी पर बैन लगा दिया। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए दिल्ली सरकार का स्वास्थ्य विभाग और स्वास्थ्य मंत्रालय पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गए। राजधानी के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज सिंह ने इस मामले को गंभीर बताते हुए केंद्र सरकार की एडवाइजरी को दिल्ली में सख्ती से लागू करने के निर्देश जारी किए हैं।

कफ सिरप पर लगा बैन

स्वास्थ्य मंत्री ने स्पष्ट कहा कि अब दिल्ली में 5 साल से कम उम्र के बच्चों को खांसी की वो दवा नहीं दी जाएगी, जिसके इस्तेमाल से अन्य राज्यों में दुखद घटनाएं देखने को मिली है। ये फैसला बच्चों की जान बचाने और उनकी सेहत को प्राथमिकता देने के लिए लिया गया। इसके साथ ही बाजार में एक विशेष कंपनी के कफ सिरप की खरीद और बिक्री पर भी बैन लगा दिया गया है।

सरकार ने जारी की एडवाइजरी

मध्यप्रदेश और राजस्थान में कफ सिरप से जुड़े मामलों के बाद केंद्र सरकार ने सभी राज्यों के लिए एक एडवाइजरी जारी की थी, जिसमें कफ सिरप के इस्तेमाल और बिक्री पर सख्त दिशा-निर्देश दिए गए। इस बात को ध्यान में रखते हुए दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी अस्पतालों, फार्मेसियों और स्वास्थ्य केंद्रों को निर्देश दिए हैं कि वे प्रतिबंधित कफ सिरप का इस्तेमाल न करें और इसके स्टॉक की बिक्री तुरंत रोक दें। साथ ही माता-पिता से भी अपील की गई है कि वे अपने बच्चों को कोई भी कफ सिरप देने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bisleri Water:फैक्ट्री में कैसे तैयार होता है बोतलबंद पानी? जानें फिल्टर से लेकर पैकेजिंग तक की पूरी प्रक्रिया

Bisleri Water:भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने Bisleri इंटरनेशनल के पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर के एक सैंपल को अनसेफ घोषित करते हुए कंपनी के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी दी है। जांच में पानी में ब्रोमेट की मात्रा तय सीमा से अधिक पाई गई थी। वहीं, रेफरल लैब की जांच में PAHs की मौजूदगी भी सामने आई। हालांकि, कंपनी ने इन नतीजों पर सवाल उठाते हुए अपनी

BSF से रेलवे तक बंपर भर्ती, 5000 से अधिक पदों पर आवेदन शुरू, सैलरी भी शानदार

Sarkari Naukri 2026: अगर आप लंबे समय से सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे हैं, तो अब आपका इंतजार खत्म हो सकता है। इस हफ्ते देश के कई बड़े सरकारी विभागों में एक साथ बंपर भर्तियों का पिटारा खुल गया है। सीमा सुरक्षा बल से लेकर रेलवे, बैंक से लेकर ऑयल कंपनी तक, हर जगह वैकेंसी ही वैकेंसी है।कुल मिलाकर 5000 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकली है।

'रोटी-बेटी' के रिश्ते को मिलेगी नई रफ्तार! अयोध्या-जनकपुर के बीच शुरू हुई सरयू-कमला एक्सप्रेस, CM योगी बोले- भारत-नेपाल का रिश्ता अटूट...

CM Yogi on Ayodhya Janakpur Train: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज सोमवार को भारत और नेपाल के बीच सदियों पुराना रिश्ता बताया, जो आस्था, साझी नदियों और पारिवारिक रिश्तों पर आधारित है। उन्होंने अयोध्या को जनकपुर धाम से जोड़ने वाली सरयू-कमला एक्सप्रेस के उद्घाटन के मौके पर दोनों देशों के बीच पारंपरिक 'रोटी-बेटी' संबंध पर ज़ोर दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह उत्तर प्रदेश के अयोध्या कैंट को नेपाल के जनकपुर धाम से जोड़ने वाली नई साप्ताहिक ट्रेन सेवा को हरी झंडी दिखाने के मौके पर वर्चुअली मौजूद थे।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast